Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं अंबेडकर जयंती पर भव्य समारोह 14 को, विधायक भांबू व कलेक्टर डॉ....

अंबेडकर जयंती पर भव्य समारोह 14 को, विधायक भांबू व कलेक्टर डॉ. गर्ग रहेंगे मौजूद

झुंझुनूं नगर निकाय चुनाव 2026 में मतदान को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी की अपील

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती को लेकर भव्य तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 14 अप्रेल को शहर के डॉ. अंबेडकर भवन में एक विशाल समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी शामिल होंगे। झुंझुनूं शहर में 14 अप्रेल को डॉ. अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती पर भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा। इस मौके पर समाज सेवा और विकास कार्यों में योगदान देने वाले दानदाताओं का सम्मान भी किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक राजेंद्र सिंह भांबू मौजूद रहेंगे। जबकि अध्यक्षता जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग करेंगे। समारोह में जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। विशिष्ट अतिथियों में पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर, अतिरिक्त कलेक्टर डॉ. अजय आर्य, उप निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता डॉ. पवन पूनियां, नगर परिषद आयुक्त देवीलाल बोचल्या और डिप्टी सीएमएचओ डॉ. भंवरलाल सर्वा शामिल रहेंगे। सोसायटी अध्यक्ष अमरसिंह धीरज और संरक्षक महावीर सानेल ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और यह समारोह भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा। अंबेडकर जयंती के इस विशेष आयोजन को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है। बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

भाजयुमो की विशेष बैठक आयोजित | 21 अप्रैल को ‘संकल्प दिवस’, सगत सिंह प्रतिमा का अनावरण

Ramavatar Palsania के बयान का जाट महासभा ने किया विरोध | चरण सिंह पर टिप्पणी को लेकर FIR की मांग

APS Academy Play School का भव्य शुभारंभ | विधायक हरलाल सहारण रहे मुख्य अतिथि

 

Advertisement