बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को माला, साफा व प्रोत्साहन राशि देकर किया सम्मानित
चूरू। प्रथम अंग्रेजी माध्यम विद्यालय महाराणा प्रताप पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बोर्ड परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में गुरुवार सुबह 9 बजे विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में कक्षा 10 के परिणाम में रमन ने 94.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं तनुश्री महावर 91 प्रतिशत के साथ द्वितीय और अम्बिका पाण्डेय 88.33 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रही। इसी प्रकार कक्षा 12 में करिश्मा बाफना 88.80 प्रतिशत के साथ प्रथम, गौरव झाबक 86.80 प्रतिशत के साथ द्वितीय तथा चंचल पेड़ीवाल 83.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रही। सभी मेधावी विद्यार्थियों को माला, साफा, प्रतीक चिन्ह एवं प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई और विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाराणा प्रताप विद्यापीठ संस्थान के मंत्री एवं पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) गजानंद सेवग ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नियमित अध्ययन, अनुशासन और परिश्रम जीवन में सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सम्मान विद्यार्थियों को भविष्य में और बेहतर करने के लिए प्रेरित करते हैं।संस्थान के अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल राठी ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट परिणाम देकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत, सकारात्मक सोच और सही दिशा में प्रयास करते रहने की प्रेरणा दी।इस अवसर पर संस्थान के कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार भादानी, पूर्व उपाध्यक्ष ललित कुमार बाहेती एवं उपमंत्री रमेश कुमार बिहानी ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विद्यालय के प्रधानाचार्य भगतसिंह धनकड़ ने स्वामी विवेकानंद के विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि शुभ कार्य के लिए हर समय उपयुक्त होता है, इसलिए कार्य को टालना नहीं चाहिए। वहीं शाला प्रबंधक विजयराज सेवग ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन समिति न्यूनतम शुल्क में उच्च स्तरीय शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और विद्यार्थियों के हित में निरंतर प्रयासरत है।
भाजयुमो की विशेष बैठक आयोजित | 21 अप्रैल को ‘संकल्प दिवस’, सगत सिंह प्रतिमा का अनावरण
Ramavatar Palsania के बयान का जाट महासभा ने किया विरोध | चरण सिंह पर टिप्पणी को लेकर FIR की मांग
APS Academy Play School का भव्य शुभारंभ | विधायक हरलाल सहारण रहे मुख्य अतिथि













