आज और कल कुंभाराम लिफ्ट परियोजना की मुख्य पाइपलाइन में लीकेज सुधार व मेंटेनेंस कार्य होगा
खेतड़ी । झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
क्षेत्र के लोगों को अगले दो दिन पानी के लिए जूझना पड़ सकता है। कुंभाराम लिफ्ट परियोजना के तहत मुख्य राइजिंग पाइपलाइन में लीकेज सुधार और मेंटेनेंस कार्य के चलते 6 और 7 अप्रैल को करीब 40 गांवों में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी।जानकारी के अनुसार, चारावास पंप हाउस से खरकड़ा टैंक तक तथा खरकड़ा से खेतड़ी शहर तक आने वाली मुख्य पाइपलाइन में तकनीकी खराबी को दुरुस्त करने के लिए यह कार्य किया जा रहा है। विभाग का कहना है कि यह मरम्मत कार्य आवश्यक है, जिससे भविष्य में निर्बाध जल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।इन क्षेत्रों में रहेगा असर – इस कार्य के चलते खेतड़ी, गोठड़ा सहित राजोता, बांसियाल, नानूवाली बावड़ी, शिमला, गोरीर, दूधवा, मानोता, रंवा, मेहाड़ा, बसई, नांगलिया समेत आसपास के करीब 40 गांवों में जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। ग्रामीण इलाकों में विशेष रूप से पानी की किल्लत की स्थिति बन सकती है।विभाग की अपील – जलदाय विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे इस दौरान पानी का संयमित उपयोग करें और आवश्यक भंडारण पहले से कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके। साथ ही मरम्मत कार्य में सहयोग बनाए रखने का भी आग्रह किया गया है
भाजयुमो की विशेष बैठक आयोजित | 21 अप्रैल को ‘संकल्प दिवस’, सगत सिंह प्रतिमा का अनावरण
Ramavatar Palsania के बयान का जाट महासभा ने किया विरोध | चरण सिंह पर टिप्पणी को लेकर FIR की मांग
APS Academy Play School का भव्य शुभारंभ | विधायक हरलाल सहारण रहे मुख्य अतिथि

















