जी.बी. मोदी स्कूल की ऐतिहासिक रैली से गूंजा शहर

बोर्ड परीक्षा में शानदार परिणाम पर निकली विजय रैली, विद्यार्थियों की मेहनत को मिला जन-जन का सम्मान

झुंझुनूं।अजीत जांगिड़
शहर में शिक्षा का उत्सव उस समय चरम पर पहुंच गया जब शाह मार्केट स्थित श्री जी.बी. मोदी पब्लिक स्कूल से दसवीं एवं बारहवीं (वाणिज्य वर्ग) के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के उपलक्ष्य में भव्य विजय रैली का आयोजन किया गया। यह रैली केवल जश्न नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और सफलता का सार्वजनिक सम्मान बन गई।

हरी झंडी के साथ सफलता

का जश्न हुआ रवाना – राजपूताना शिक्षा मंडल के तत्वावधान में आयोजित इस रैली को संस्था सचिव दिनेश अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली की अगुवाई करते हुए छात्र-छात्राओं में उत्साह और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था।

शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी प्रेरणादायक रैली

विद्यालय की प्राचार्या रंजना मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह रैली गांधी पार्क से प्रारंभ होकर जिला मुख्यालय, मंडावा मोड़ और इंदिरा नगर जैसे प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः विद्यालय परिसर में पहुंची।रैली के दौरान पूरे शहर में विद्यार्थियों की उपलब्धियों की गूंज सुनाई दी और आमजन ने भी इस सफलता पर गर्व व्यक्त किया।इस गौरवपूर्ण अवसर पर उत्कृष्ट परिणाम देने वाले विद्यार्थी, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अभिभावकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर रैली को ऐतिहासिक बना दिया। हर चेहरे पर सफलता की चमक और भविष्य के सपनों की झलक दिखाई दी। जी.बी. मोदी पब्लिक स्कूल की यह रैली केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि यह संदेश है कि जब मेहनत और मार्गदर्शन साथ चलते हैं, तो सफलता खुद रास्ता बनाती है। यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को नई ऊंचाई देता है, बल्कि पूरे समाज को शिक्षा के महत्व का सशक्त संदेश भी देता है।

राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा एडवोकेट एमडी चोपदार का कद, एआईसीसी की सलाहकार परिषद में मिली जगह

APS Academy Play School का भव्य शुभारंभ | विधायक हरलाल सहारण रहे मुख्य अतिथि

21 अप्रैल को मनाया जाएगा ‘शौर्य दिवस’ | राजेंद्र राठौड़ के जन्मदिन पर बड़ा आयोजन

लोकसभा में गूंजा ट्रक ड्राइवरों का मुद्दा | राहुल कस्वां ने उठाई शोषण की आवाज