सीमावर्ती जिले के समग्र विकास का बनेगा रोडमैप, आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा जोर
बीकानेर। निशांत जैन ने गुरुवार को बीकानेर के नव नियुक्त जिला कलेक्टर के रूप में औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने से पूर्व सर्किट हाउस पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।इस दौरान अतिरिक्त कलेक्टर (नगर) रमेश देव, उपखंड अधिकारी महिमा कसाना, प्रशिक्षु आईएएस स्वाति शर्मा, वरिष्ठ निजी सचिव आशानंद कल्ला, मोहम्मद रियाज एवं महावीर स्वामी सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत व अगवानी की।पदभार संभालने के बाद जिला कलेक्टर निशांत जैन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बीकानेर एक महत्वपूर्ण सीमावर्ती जिला है, जिसकी भौगोलिक और रणनीतिक विशेषताओं को ध्यान में रखते हुए समग्र विकास का रोडमैप तैयार किया जाएगा।उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन की प्राथमिकता आमजन से जुड़े मुद्दों का त्वरित समाधान करना और विकास कार्यों में गति लाना होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि बीकानेर विकास प्राधिकरण (BDA) के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा, ताकि शहरी विकास को नई दिशा मिल सके।जिला कलेक्टर ने बुनियादी ढांचे, नागरिक सुविधाओं और सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने की बात भी कही।
चूरू में जरूरतमंद परिवार की बेटियों की शादी करवाई | मुस्लिम सेवा संस्थान ने पेश की मिसाल
चूरू के खारिया गांव में चारागाह भूमि पर अतिक्रमण का आरोप | ग्रामीणों ने CM से लगाई गुहार
चूरू में साहित्य गोष्ठी | कवियों और शायरों ने बांधा समां, काव्य पाठ से गूंजा नगरश्री
















