1204 फूड हैंडलर्स को दिया खाद्य सुरक्षा व स्वच्छता प्रषिक्षण

0
39

खाद्य व्यापारियों और फूड हैंडलर्स का चूरू, सुजानगढ व सरदारशहर में प्रशिक्षण आयोजित

चूरू। जिले में मंगलवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के खाद्य सुरक्षा अनुभाग की ओर से खाद्य व्यापारियों और फूड हैंडलर्स का फोस्टेक (फूड सेफ्टी ट्रेनिंग एंड सर्टिफिकेशन) प्रशिक्षण चूरू, सरदारषहर व सुजानगढ़ में आयोजित किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ टी शुभमंगला के निर्देशानुसार जिले में मंगलवार को चूरू शहर में डीआईसी सेंटर व सरदारशहर में राममंच में व सुजानगढ के नगरपालिका सभागार में प्रषिक्षण आयोजित किया गया। प्रषिक्षण में जिले के 1204 फूड हैडलर्स व व्यापारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) नई दिल्ली से अधिकृत एजेंसी के प्रतिनिधि अवंतिका व गुरूचरण कौर द्वारा दिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रतन सिंह गोदारा ने बताया कि प्रशिक्षण में भाग लेने वाले सभी फूड हैंडलर्स का रजिस्ट्रेषन किया गया। फूड अथॉरिटी की ओर से सभी को प्रमाण पत्र भी जारी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण में जिले के मिठाई के विक्रेता दुकानदार,अन्नपूर्णा रसोई के फूड हैंडलर्स, मिड डे मील के कुक, विभिन्न आवासीय विद्यालयों के भोजन बनाने वाले कर्मचारी, राजीविका समूह के सदस्य, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, एएनएम सहित सभी प्रकार के खाद्य व्यापारियों को प्रषिक्षण किया गया। इसके अलावा मिठाई और नमकीन विक्रेता, होटल-रेस्टॉरेंट संचालक, डेयरी संचालक, थोक व खुदरा किराना व्यापारी, घी-तेल व्यापारी, फल-सब्जी विक्रेता, चाय की थड़ी लगने कचोरी-पकौड़ी बनाने वाले और सभी स्ट्रीट वेंडर्स ने भी भाग लिया। खाद्य व्यापारियों को सुरक्षित और स्वच्छ खाद्य सामग्री तैयार करने के नियमों के बारे में भी विस्तार से बताया जाएगा।

चूरू में फूड सेफ्टी ट्रेनिंग | 1200 से ज्यादा फूड हैंडलर्स को मिला प्रशिक्षण

चूरू महोत्सव 2026 को लेकर कलेक्टर की अपील | 19–21 मार्च बागला मैदान में होगा भव्य आयोजन

चूरू में ‘आंगण मांय मांडी गणगौर’ का भव्य आयोजन | लोकगीत-लोकनृत्य से सजा सांस्कृतिक कार्यक्रम

शेखावाटी सिटी गेटेड टाउनशिप का भव्य उद्घाटन | राठौड़ और सहारण रहे मौजूद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here