विप्र सेना का जोरदार ऐलान: मांगें नहीं मानी तो होगा बड़ा आंदोलन, सरकार से तुरंत संज्ञान लेने की अपील

“EWS आरक्षण 14% करो, UGC बिल तुरंत वापस लो” — ब्राह्मण समाज का सरकार को सीधा अल्टीमेटम

झुंझुनूं।अजीत जांगिड़
ब्राह्मण समाज के प्रमुख संगठन विप्र सेना ने सरकार के सामने अपनी मांगों को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि EWS आरक्षण को बढ़ाकर 14% नहीं किया गया और UGC बिल को तुरंत प्रभाव से वापस नहीं लिया गया, तो प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।विप्र सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश बसावतिया ने सरकार से अपील करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि सरकार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के हितों को गंभीरता से समझे और उन्हें न्याय दिलाने के लिए ठोस कदम उठाए।

EWS आरक्षण बढ़ाने की जोरदार मांग

बसावतिया ने कहा कि वर्तमान में EWS आरक्षण पर्याप्त नहीं है और इसे बढ़ाकर 14% किया जाना चाहिए, ताकि ब्राह्मण समाज सहित अन्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को वास्तविक लाभ मिल सके।उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह केवल मांग नहीं, बल्कि समाज का अधिकार है, जिसे अब और टाला नहीं जा सकता।

UGC बिल का पुरजोर विरोध

विप्र सेना ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए UGC बिल का कड़ा विरोध करते हुए इसे शिक्षा व्यवस्था के लिए नुकसानदायक बताया।
संगठन का कहना है कि यह बिल छात्रों, शिक्षकों और शिक्षा की गुणवत्ता पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है, इसलिए इसे तुरंत प्रभाव से निरस्त किया जाए।

सरकार को चेतावनी

अब और इंतजार नहीं – ब्राह्मण समाज ने एकजुट होकर सरकार को संदेश दिया है कि यदि इन मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो समाज सड़कों पर उतरने को मजबूर होगा।
विप्र सेना ने कहा कि यह मुद्दा अब पूरे प्रदेश का बन चुका है और हर स्तर पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया जाएगा।

समाज की एकजुट अपील

समस्त ब्राह्मण समाज ने सरकार से आग्रह किया है कि EWS आरक्षण 14% किया जाए ,UGC बिल पर तत्काल रोक लगाई जाए और इन दोनों मांगों को तुरंत प्रभाव से लागू किया जाए, ताकि समाज में बढ़ते असंतोष को रोका जा सके।यह मामला अब केवल एक संगठन की मांग नहीं, बल्कि पूरे ब्राह्मण समाज की आवाज बन चुका है। आने वाले दिनों में सरकार का रुख क्या रहता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

चूरू में फूड सेफ्टी ट्रेनिंग | 1200 से ज्यादा फूड हैंडलर्स को मिला प्रशिक्षण

चूरू महोत्सव 2026 को लेकर कलेक्टर की अपील | 19–21 मार्च बागला मैदान में होगा भव्य आयोजन

चूरू में ‘आंगण मांय मांडी गणगौर’ का भव्य आयोजन | लोकगीत-लोकनृत्य से सजा सांस्कृतिक कार्यक्रम

शेखावाटी सिटी गेटेड टाउनशिप का भव्य उद्घाटन | राठौड़ और सहारण रहे मौजूद