चूरू। दिल्ली के उत्तम नगर में हुई तरुण खटीक की निर्मम हत्या को लेकर सोमवार को खटीक समाज संघर्ष समिति राजस्थान, अखिल भारतीय खटीक महासभा, विश्व हिंदू परिषद चूरू व सर्व समाज द्वारा घटना को लेकर पंखा सर्किल से आपणी योजना तक बाइक रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया और विधि परामर्शी पवन तंवर को कलेक्टर नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि इस हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कर उन्हें शीघ्र कठोर सजा दिलाई जाए। पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता व सरकारी सुरक्षा प्रदान की जाए। पूरे प्रकरण की निष्पक्ष व त्वरित जांच कर परिजनों को न्याय दिलायी जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इस अवसर पर ज्ञापन देने वालों में सुनील खटीक, पंकज, नेमीचंद, बाबूलाल खटीक, धनेश खटीक, सुरेश सारस्वत, कपिल चंदेल, जुगल, अनिल, दिनेश, खटीक, गोपीराम शर्मा, मोहर सिंह, कुलदीप, अनुराग, सुमित, ओमप्रकाश, जयप्रकाश, सुरेंद्र, संदीप, पवन, लक्ष्मण, विष्णु चौहान, विनोद, पिंटू आर्य, अमित, कन्हैयालाल, हेमंत, विनोद कुमार, गोपाल चावला, सोनू गढ़वाल, लक्की सहित अनेक लोग मौजूद थे।












