रोवर्स ने किया झुंझुनूं का नाम रोशन
झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
भारत स्काउट गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के तत्वावधान में नेशनल एडवेंचर इंस्टीट्यूट मंचमढ़ी मध्यप्रदेश पर इंटरनेशनल एडवेंचर प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस प्रोग्राम में श्रीलंका से सात सदस्य भारत वर्ष से राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से 158 सदस्यों ने सहभागिता की। राजस्थान स्टेट से वाईलेक प्रोजेक्ट के अंतर्गत 21 सदस्यों ने भाग लिया। जिसमें झुंझुनूं जिले से सहायक लीडर ट्रेनर विजय कुमार गर्वा, स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय खेतड़ी के सीनियर रोवर मेट हर्ष सैनी और रोवर महिपाल ने भाग लिया। इंटरनेशनल एडवेंचर प्रोग्राम में गन शूटिंग, आर्चरी, पत्थरचट्टा ट्रैकिंग, बंसी बिहार ट्रेकिंग, रॉक क्लाइंमिंग, रैपलिंग, जेट स्काई, पैरा सीलिंग, साइकिलिंग, जिपलाइन, मंकी क्रोलिंग जैसी गतिविधियां आयोजित हुई। गुप्तेश्वर महादेव, जटाशंकर महादेव, राजेंद्र गिरी, पांडव केव, राजेंद्र गिरी आदि दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करवाया गया। झुंझुनूं के तीन सदस्यीय दल ने कैम्प के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। झुंझुनूं जिले से सहभागिता करने वाले तीनों कार्यकर्ताओं का झुंझुनू आगमन पर सीओ स्काउट महेश कालावत के नेतृत्व में स्वागत अभिनंदन किया गया।
















