साकार संस्थान ने शॉल, श्रीफल व राजस्थानी साफा पहनाकर किया सम्मान, समाज सेवा को बताया जीवन का लक्ष्य
चूरू। समाजसेवी बसंत पारख के चूरू आगमन पर साकार संस्थान की ओर से उनका भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया। संस्थान के अध्यक्ष हनुमान आदित्य ने बताया कि बसंत पारख ने विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर विशेष पहचान बनाई है। उनकी इसी उपलब्धि के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।इस अवसर पर साकार संस्थान के पदाधिकारियों व सदस्यों ने समाजसेवी बसंत पारख को शॉल, श्रीफल और राजस्थानी साफा पहनाकर सम्मानित किया।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। समारोह को संबोधित करते हुए बसंत पारख ने कहा कि वे अपने पिता स्वर्गीय रतनलाल पारख की प्रेरणा से समाज सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ रहे हैं और भविष्य में भी इसी प्रकार जनहित के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहेंगे। उन्होंने इस सम्मान के लिए साकार संस्थान का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में राकेश दाधीच, दिनेश स्वामी, उमेश शर्मा, कौशल शर्मा, प्रेमसिंह, सुरेश कुमार, जगदीश कुमार सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।
परिवहन विभाग के खिलाफ बस ऑपरेटर्स का प्रदर्शन
स्वच्छता अब संस्कार बन चुकी है: केके गुप्ता | चूरू में प्रेसवार्ता, मोदी सरकार की मुहिम पर जोर
चूरू में छात्राओं को पुलिस ने सिखाए आत्मरक्षा के गुर | कालिका टीम का महिला जागरूकता अभियान











