बजट से नर्सिंग कैडर निराश, 12 हजार पदों की घोषणा नहीं होने पर रोष

0
97

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने केंद्र के समान वेतन-भत्तों की उठाई मांग

चूरू।राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के जिला संयोजक प्रदीप चौधरी ने राज्य सरकार के बजट पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि बजट में नर्सिंग स्टाफ के लिए कोई ठोस घोषणा नहीं की गई, जिससे नर्सेज की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, उपजिला अस्पताल सहित अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में नर्सिंग स्टाफ की भारी कमी है, इसके बावजूद सरकार को कम से कम 12 हजार पदों की घोषणा करनी चाहिए थी, जो नहीं की गई।राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के जिला संयोजक प्रदीप चौधरी ने बताया कि नर्सिंग कैडर लंबे समय से सरकार के समक्ष अपनी मांगें रखता आ रहा है, लेकिन बजट में उनकी उपेक्षा किए जाने से नर्सिंग कर्मियों में गहरा असंतोष है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को नर्सेज के लिए केंद्र सरकार के समान वेतन एवं भत्ते लागू करने चाहिए थे, लेकिन इस दिशा में भी कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया।प्रदीप चौधरी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ माने जाने वाले नर्सिंग स्टाफ की अनदेखी से न केवल कर्मचारियों का मनोबल टूटेगा, बल्कि आमजन को मिलने वाली चिकित्सा सेवाओं पर भी इसका असर पड़ेगा। उन्होंने सरकार से मांग की कि जल्द से जल्द नर्सिंग पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए और वेतन-भत्तों में सुधार कर नर्सेज को उनका वाजिब हक दिया जाए।

राजकीय विधि महाविद्यालय चूरू में मूट कोर्ट | अस्पताल लापरवाही केस पर छात्रों की बहस

बजट 2026 को लेकर क्या सोचती है चूरू की जनता? | Public Opinion | Churu Budget Reaction

कोर्ट के आदेश पर चूरू PWD ऑफिस पहुंची कुर्की टीम, 46.89 लाख की वसूली मामला

शराब के पैसे नहीं देने पर युवक पर कुल्हाड़ी से हमला | Crime News

चूरू में विप्र स्नेह मिलन, UGC कानून पर बोले सुरेश मिश्रा, नई जिला कार्यकारिणी घोषित

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here