सीईओ श्वेता कोचर ने किया अंतरंग शल्य चिकित्सा शिविर का शुभारम्भ
चूरू। राष्ट्रीय आयुष मिशन, आयुर्वेद विभाग व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में राजकीय एकीकृत आयुष चिकित्सालय में हो रहे अंतरंग शल्य चिकित्सा शिविर का शुभारम्भ बुधवार को मुख्य अतिथि जिला परिषद् सीईओ श्वेता कोचर ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त निदेशक डॉ. राधेश्याम ने की। वहीं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि उपनिदेशक डॉ. सत्यवीर सिंह, वैद्य रामावतार शर्मा, शिविर प्रभारी डॉ. मनीराम शर्मा, डॉ. ओम चॉयल, डॉ. रामकृष्ण शर्मा, डॉ. ओमप्रकाश सारण थे। उपनिदेशक डॉ. सत्यवीर सिंह ने बताया कि 11 से 20 फरवरी तक चलने वाले इस शिविर में क्षार सूत्र विधि से पाईल्स (अर्श), भगंदर सहित मलद्वार के रोगों की शल्य चिकित्सा द्वारा निःशुल्क इलाज किया जायेगा और भोजन तथा आवास की व्यवस्था भी निःशुल्क रहेगी। उन्होंने बताया कि इस 10 दिवसीय शिविर में अन्य रोगों का भी विशेषज्ञ चिकित्स्कों द्वारा इलाज किया जायेगा। इसमें पंचकर्म तथा अग्निकर्म चिकित्सा, स्त्री रोग तथा सामान्य चिकित्सा से भी लाभान्वित किया जायेगा। इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्वेता कोचर ने कहा कि आयुर्वेद अब समाज की आवश्यकता बन गया है। आयुर्वेद चिकित्सा का कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है और ये प्रभावी चिकित्सा पद्धति है। उन्होंने आमजन से शिविर का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कमल वशिष्ठ ने किया।
राजकीय विधि महाविद्यालय चूरू में मूट कोर्ट | अस्पताल लापरवाही केस पर छात्रों की बहस
बजट 2026 को लेकर क्या सोचती है चूरू की जनता? | Public Opinion | Churu Budget Reaction
कोर्ट के आदेश पर चूरू PWD ऑफिस पहुंची कुर्की टीम, 46.89 लाख की वसूली मामला
शराब के पैसे नहीं देने पर युवक पर कुल्हाड़ी से हमला | Crime News
चूरू में विप्र स्नेह मिलन, UGC कानून पर बोले सुरेश मिश्रा, नई जिला कार्यकारिणी घोषित











