चूरू को मिली वंदे भारत की सौगात, विधायक सहारण ने हरी झंड़ी दिखाकर किया रवाना 

0
65

चूरू। वंदे भारत एक्सप्रेस का चूरू रेलवे स्टेशन पर उद्घाटन गुरूवार को समारोह पूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक हरलाल सहारण थे। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी वरिष्ठ सामग्री प्रबंधक बीकानेर मोहिंदर सिंह ने आगंतुक अतिथियों व शहर के गणमान्य जनों का का स्वागत किया। इस दौरान मोहिंदर सिंह ने वंदे भारत एक्सप्रेस की खूबियों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। उद्घाटन की पूर्व संध्या पर विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि यह वंदे भारत एक्सप्रेस चूरू के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी। वंदे भारत ट्रेन के रूप में चूरू को तेज रफ्तार आरामदायक यात्रा और आधुनिकतम सुविधाओं की सौगात मिली है। उन्होंने आमजन से अपिल करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो विकसित भारत का सपना देखा है, उसे पूरा करने का प्रयास करें। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, जिला प्रमुख वंदना आर्य, प्रधान दीपचंद राहड़, राष्ट्रीय परिषद सदस्य ओम सारस्वत, फतेहचंद सोती, उप जिला प्रमुख महेंद्र न्यौल, अभिषेक चोटिया, जिला उपाध्यक्ष भास्कर शर्मा व जिला मंत्री दीनदयाल सैनी ने हरी झंडी दिखाकर वंदे भारत ट्रेन को रवाना किया। नोडल अधिकारी मोहिंदर सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्टेशन मास्टर अमर सिंह लखारा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोपाल बालान, अख्तर खान, नरेन्द्र सैनी, राकेश भाकर, रणवीर दैया सहित अनेक अधिकारी-कर्मचारी व जन प्रतिनिधी उपस्थित थे।

“वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान | कांग्रेस का प्रदर्शन | सांसद, विधायक हुए शामिल | Churu Congress Rally

सेवा पखवाड़ा को लेकर भाजपा की तैयारी | राजेंद्र राठौड़ आवास पर अहम बैठक | BJP Churu News 2025

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया आई एफ डब्ल्यू जे की स्मारिका का विमोचन

GST स्लैब में बदलाव: चूरू की जनता की राय | फायदा या नुकसान? जानिए सच्चाई | Ground Report

चूरू में जाम, हादसों और सीवर क्षति से परेशान नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन | Heavy Vehicles Ban Demand |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here