विधायक हरलाल सहारण ने नाकरासर में किया वाटर कूलर का लोकार्पण।
चूरू। तहसील के ग्राम नाकरासर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कानाराम प्रजापत की पुण्य स्मृति में समाजसेवी गंगाराम, चेतनराम व भीखाराम प्रजापत के सौजन्य से शनिवार को वाटर कूलर भेंट किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केसर देव पारीक ने की। इस अवसर पर विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि वाटर कूलर से बच्चों को पीने के लिए शीतल जल मिलेगा। विधायक ने कहा कि सेवा ही मनुष्य का परम धर्म है। ऐसे पुनीत कार्य से मनुष्य की आत्मा तृप्त होती है। इस अवसर पर प्रधान दीपचन्द राहड़, उप जिला प्रमुख महेन्द्र न्यौल, पंचायत समिति सदस्य विक्रम कोटवाद, शिशपाल भांभू आदि ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर ग्रामीणों ने प्रजापत परिवार का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर बालिकाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने अतिथियों का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा बीनासर मण्डल अध्यक्ष दौलतराम प्रजापत ने किया।