केक काटकर मनाया सचिन पायलट का जन्मदिन

0
45

चूरू। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट का जन्मदिन रविवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया के निर्देशानुसार चूरू शहर व देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से मंडेलिया हाउस में केक काटकर मनाया गया और सचिन पायलट के उज्ज्वल भविष्य व दीर्घायु की कामना की गई। इस दौरान झुग्गी झोंपडी में मिठाई वितरण, पुरानी कलेक्ट्रेट के सामने राहगीरो को जल पिलाने, तारानगर रोड़ स्थित गौशाला में गायों को गुड व चारा खिलाकर सचिन पायलट का जन्मदिवस मनाया गया। इसके साथ-साथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया के निर्देशानुसार कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों की ओर से चूरू विधानसभा क्षेत्र के सभी वार्डों व सभी गांवो में भी सचिन पायलट का जन्मदिवस मनाया गया। इस अवसर पर पीसीसी सचिव रियाजत खान, चूरू शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर, देहात ब्लॉक अध्यक्ष किशोर धान्धू, नारायण बालाण, मोहम्मद हुसैन निर्माण, आदूराम न्यौल, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अबरार खां, लालचंद सैनी, रमजान खां, हेमन्त सिहाग ने सचिन पायलट के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर शिवकुमार शर्मा, असलम खां मोयल, विमल शर्मा, आरिफ रिसालदार, सुरेश फोगावट, श्रवण बसेर, रामेष्वर नायक, सोयल डीके, अजीज दिलावरखानी, समीउल्लाह गौरी, विनोद सैनी, सुशील स्वामी, जाफर खां, ताजू खां, बजरंग बजाड़, युनुस खां, बाबू खां, चन्दनमल मेघवाल, विनोद गहलोत, इस्माईल भाटी, काजी अब्बास, विमल औझा, सिराज खां जोईया, अल्ताफ खां, रामचन्द्र सुंडा, एडवोकेट अनीस खां, नत्थू मेघवाल, आबीद मोयल, मंगलम मेघवाल, गिरधारी भाम्मी, मोहन टेलर, शंकर डाबला, विक्रम धानिया, पवन फोगावट, राजपाल, दीपक, सोनू, अंकित नेण, अनिल भाकर, विकास सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन चूरू जिला उपाध्यक्ष जमील चौहान ने किया।

GST स्लैब में बदलाव: चूरू की जनता की राय | फायदा या नुकसान? जानिए सच्चाई | Ground Report

NSUI का चूरू में कुलपति के खिलाफ ज़ोरदार प्रदर्शन | लोहिया कॉलेज में छात्रों का अनोखा विरोध | Churu News

चूरू में जाम, हादसों और सीवर क्षति से परेशान नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन | Heavy Vehicles Ban Demand |

राहुल गांधी का पुतला दहन | चूरू में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन | Modi की माँ पर टिप्पणी का विरोध

चूरू: मालियों की ढाणी में सीवरेज ओवरफ्लो से हाहाकार | नगर परिषद को सौंपा गया ज्ञापन | STP समस्या

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here