नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी का किया स्वागत

चूरू। जिला मुख्यालय सर्किट हाउस पर राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर लाल डूडी के पहुंचने पर कांग्रेस जनो ने भव्य स्वागत किया।कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए डूडी ने कहा ये भाजपा सरकार किसान विरोधी व जन विरोधी सरकार है। उन्होंने कहा कि किसान की सम्पूर्ण ऋण माफी व फसल बीमा क्लेम का अभी तक भुगतान नही किया हैं। हर तरफ आंदोलन चल रहे ह् चाहे चिक्तिसको का हो या अन्य कर्मचारी संगठनो का ,उनकी मांगों का निपटारा करने में सरकार असफल साबित हुई हैं। युवा वर्ग रोजगार के लिए तरस रहा हैं,ये सरकार जुमलेबाजों की सरकार हैं।आमजन की दुख तकलीफों से इनको कोई सरोकार नही हैं। अब आमजन इनकी नियत को पहचान चुका हैं ,जनता अब सड़कों पर अपनी वाजिब मांगो को लेकर उतरने को मजबूर हो गई हैं। हम सब कार्यकर्ताओ का दायित्व हैं कि एक जुटता के साथ आमजन की दुख तकलीफों को समझ कर कांग्रेस की मुख्यधारा से जोड़कर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के हाथ मजबूत करें और आने वाले विधानसभा चुनाव में जनहित की सरकार कांग्रेस की बनाए।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष का स्वागत शॉल व साफा बांधकर  राज्य सभा सांसद नरेंद्र बुडानिया, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रेहाना रियाज, पूर्व प्रधान रणजीत सातड़ा, रियाजत खान, पुसाराम गोदारा, प्रधान गिरधारी बांगड़वा,डॉ बी के चौधरी, आशाराम सैनी, उमाशंकर शर्मा, रमजान खान, चिमनाराम कालेर, जमील चौहान विधानसभा कॉर्डिनेटर, मुस्ताक खान, रफीक चौहान आईटी सेल कॉर्डिनेटर, महेंद्र सिहाग, आरिफ पिथिसर, रघुनाथ खेमका, जुगल कयाल, रामनिवास सारण, सद्दाम हुसैन, अहसान खान, रामेश्वर भाम्भू, नानक राम डूडी, विकास बुडानिया, हेमंत सिहाग, विकास मील, अरविंद शर्मा, वसीम चौहान, समीर खान, हरिओम गहलोत, सलेमुदिन खान, जंगशेर खान, सुरेंद्र राहड़, आबिद मोयल, हर्ष लाम्बा, राजेन्द्र कल्ला, आसिफ खान, सूर्यप्रकाश ढाका, दिनेश कड़वासरा सहित बडी संख्या में उपस्थित कांग्रेसजनों ने शानदार स्वागत किया।

इससे पूर्व बुडानिया हाउस पर कांग्रेस विधायक दल के नेता रामेश्वर डूडी का राज्यसभा सांसद नरेंद्र बुडानिया ने माला व साफा पहनाकर डूडी का सम्मान किया।जिसमें पीसीसी सदस्य पुष्कर दत्त इन्दोरिया, जय चंद शर्मा, सुरेंद्र सारण, नरेंद्र दूत, अमरसिंह, संजय कस्वां, हनुमान मेघवाल, मोहरसिंह ज्याणी, मालीराम व्यास आदि ने सूत की माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन जमील चौहान ने किया।