चूरू। गोगानवमी पर्व रविवार को अंचल में हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया। षहर की मुख्य गोगामेड़ी में रविवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया, जो देर षाम तक जारी रहा है। इस दौरान भव्य मेला भरा। श्रद्धालुओं ने घरों में गोगाजी महाराज को खीर, चूरमा, गुलगुले, पकोड़ी और नारियल का भोग लगाया। शहर की 30 से अधिक मेड़ियों के निशान लेकर भक्त नाचते-गाते मुख्य मेड़ी पहुंचे। ढ़ोल और बाटका की धुन पर भक्तों ने नृत्य किया। कई भक्तों ने गोगा सांकली से सिर पर वार कर अपनी आस्था दिखाई। दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। मेले में श्रद्धालुओं हाथों में सांप-गोयरा लेकर करतब दिखाये। इस दौरान कई सामाजिक संगठनों ने कैंप लगाए। श्रद्धालुओं के लिए पीने के ठंडे पानी की व्यवस्था की गई। मेले में श्रद्धालुओं ने झूलों का जमकर आनंद उठाया।