महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध भजनलाल सरकार-सहारण

0
169

मुख्यमंत्राी संग रक्षाबंधन, आंगनबाड़ी बहन सम्मान दिवस का हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम

चूरू। जिला मुख्यालय स्थित टाउन हॉल में मंगलवार को ‘मुख्यमंत्राी संग रक्षाबंधन-आंगनबाड़ी बहन सम्मान दिवस‘ का जिला स्तरीय कार्यक्रम समारोह पूर्वक आयोजित किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम मुख्यमंत्राी भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में राज्य स्तरीय कार्यक्रम से वीसी के जरिए जुड़ा रहा। जिला स्तरीय कार्यक्रम में विधायक हरलाल सहारण, जिला प्रमुख वंदना आर्य, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, जिला उप प्रमुख महेन्द्र न्यौल, सीईओ श्वेता कोचर सहित अधिकारी, जनप्रतिनिधि व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थी। इस अवसर पर विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि प्रदेश की भजनलाल सरकार महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्राी नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्राी भजनलाल शर्मा ने बहनों के सुरक्षित भविष्य के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की है। हमारी सरकार ने महिलाओं का मान बढ़ाते हुए विधानसभा व लोकसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों पर विभिन्न मरम्मत आदि कार्यों की आवश्यकता होने पर विधायक मद से स्वीकृत करेंगे। आंगनबाड़ी केन्द्रों पर सुदृढ़ व्यवस्थाओं के लिए प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के समन्वय से सक्रिय प्रयास किए जाएंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता केन्द्र पर आने वाले बच्चों की समुचित देखभाल कर अच्छी शिक्षा दें। आंगनबाड़ी केन्द्र पर बच्चों को सुपोषित व सुशिक्षित बनाने के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे है। जिला प्रमुख वंदना आर्य ने कहा कि मुख्यमंत्राी भजनलाल शर्मा प्रदेश की महिलाओं के सुरक्षा व सम्मान के साथ बड़े भाई का दायित्व निभा रहे हैं। सुदृढ़ व विकसित समाज के लिए आवश्यक है कि महिलाओं को समुचित अवसर मिलें। इस दौरान जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने सभी को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दी। आईसीडीएस उपनिदेशक डॉ. नरेन्द्र शेखावत, महिला अधिकारिता सहायक निदेशक राजेन्द्र सिंह, सीडीपीओ सीमा गहलोत आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा रंगोली सजाई गई। उपनिदेशक डॉ. नरेन्द्र शेखावत ने विभागीय योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस मौके पर उपस्थित जन ने पोषण की शपथ ली। कार्यक्रम में सीडीपीओ चन्द्रकला शर्मा, सहायक लेखाधिकारी राजकुमार स्वामी, सहायक सांख्यिकी अधिकारी मनोज शर्मा, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी कर्णपाल सिंह, निखिल कुमार महर्षि, वरिष्ठ सहायक नरेन्द्र महर्षि, जिला समन्वयक मुस्तकीम खान, कपिल शर्मा, जिला परियोजना सहायक माया सरावग आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन महिला पर्यवेक्षक ज्योति वर्मा व शीतल बत्रा ने किया।

राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन पर्व

इस अवसर पर आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ताओं ने विधायक हरलाल सहारण, जिला प्रमुख वंदना आर्य, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, जिला उप प्रमुख महेन्द्र न्यौल, सीईओ श्वेता कोचर, अभिषेक चोटिया, गोपाल बालाण, सुनील ढाका को राखी बांधी व रक्षाबंधन मनाया। अतिथियों ने महिलाओं को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उपहार भेंट किए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए 501 रुपए, मिठाई व एक छाता उपहार स्वरूप प्रदान किए गए।

उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित

इस अवसर पर अतिथियों ने विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया। इस अवसर पर अतिथियों ने पोषण अभियान, प्रधानमंत्राी मातृत्व वंदन योजना, रॉकेट लर्निंग द्वारा आयोजित ईसीसीई कार्यक्रम, बढ़ता बचपन कार्यक्रम आदि में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 15 महिला पर्यवेक्षक, जिला समन्वयक, जिला परियोजना सहायक, 10 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व 05 विभागीय कार्मिकों को प्रशस्ति-पत्रा प्रदान कर सम्मानित किया गया।

चूरू बना अंगदान अभियान में प्रदेश का हीरो | 6000+ रजिस्ट्रेशन | Dr.Pukar | Organ Donation Awareness

प्रेसवार्ता में विधायक हरलाल सहारण ने शहर के चहुमुखी विकास के लिए प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी

Churu के Taekwondo खिलाड़ियों को South Korea से Black Belt मान्यता | 7 साल का खिलाड़ी बना प्रेरणा

चूरू में भारी बारिश के बाद भराव क्षेत्रों का विधायक हरलाल सहारण ने किया निरीक्षण | Churu Rain Update

बघेला गांव में राशन डीलर राजू पंडित की बहाली की मांग | चूरू DSO कार्यालय पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here