चूरू। जिला मुख्यालय पर पिछले कई घंटो से लगातार हो रही बरसात के बाद विधायक हरलाल सहारण ने गाजसर गेनाणी, जौहरी सागर, ताजूशाह तकिया सहित विभिन्न जल भराव क्षेत्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से वार्ता कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। लोगों ने बताया कि बरसात होने के कुछ घंटो में ही पानी निकासी हो रही है। कुछ वर्षों पूर्व जहां बारिश का पानी कई दिनों तक मार्गाें पर बरसात का पानी जमा होता था, अब पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ व विधायक हरलाल सहारण के प्रयासों से पानी की निकासी होने लग गई है। इस अवसर पर विधायक हरलाल सहारण ने स्थानीय लोगों से वार्ता करते हुए कहा कि सरकार और प्रशासन उनकी समस्याओं का स्थाई समाधान करने के प्रयास कर रही है। आने वाले समय में इस समस्या के स्थाई समाधान हेतु कार्य योजना बनाई जायेगी। इस अवसर पर आयुक्त अभिलाषा सिंह, प्रदेश मंत्री डॉ. वासुदेव चावला, जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, जिला महामंत्री अभिषेक चोटिया, मण्डल अध्यक्ष, धर्मेन्द्र राकसिया, सुरेश सारस्वत, नेता प्रतिपक्ष विमला गढ़वाल, सुनील ढ़ाका, कैलाश डुडी, मनोज शर्मा सहित अनेक वार्डवासी, स्थानीय नागरिक व अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
बघेला गांव में राशन डीलर राजू पंडित की बहाली की मांग | चूरू DSO कार्यालय पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
चूरू भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी घोषित | पराक्रम राठौड़ बने जिला महामंत्री | BJP Churu News Update
चूरू ने बनाया अंगदान में रिकॉर्ड | डॉ. एम.एम. पुकार की मुहिम लाई रंग | Organ Donation in Rajasthan
राजस्थान की विलुप्त होती भांड कला को मिली नई पहचान, अभिषेक पारीक के वीडियो को मिला राष्ट्रीय सम्मान
महंतगणपति दास,भालचंद्र शर्मा, वैद्यशांत शर्मा, चंदनमल बहड़ ने 1930 में धर्मस्तूप पर फहराया था तिरँगा
स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन | राहुल कस्वां बोले – सरकार कर रही स्मार्ट लूट
जिला प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने किया बागला बालिका स्कूल का निरीक्षण | Churu School Visit 2025