कोर्ट ने सुलताना सरपंच घीसाराम पर लिया संज्ञान
सुलताना।ग्राम पंचायत सुलताना में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सरपंच बनने के गंभीर आरोपों में न्यायालय ने आरोपी घीसाराम के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 व 200 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। यह आदेश अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चिड़ावा ने परिवाद संख्या 18/2024 में सुनवाई के बाद पारित किया। परिवादी श्रवण महाजन की ओर से अधिवक्ता हजारीलाल सूनियां ने तर्क देते हुए कहा कि घीसाराम ने अपने पुत्र सूरज चांवरिया की जन्मतिथि में हेराफेरी कर झूठे दस्तावेज प्रस्तुत किए और सरपंच पद के लिए अयोग्य होते हुए भी योग्यता प्राप्त कर चुनाव जीता। इस धोखाधड़ी की शिकायत पहले जिला कलेक्टर और तहसीलदार को भी दी गई थी। जिनकी जांच में भी आरोपों की पुष्टि हुई थी। अदालत में प्रस्तुत दस्तावेजों के अनुसार घीसाराम ने अपने तीसरे पुत्र की वास्तविक जन्मतिथि 10 जुलाई 1996 होने के बावजूद नामांकन पत्र में सात मई 1993 दर्ज कराई थी। इस संबंध में वर्ष 2022 में फर्जी शपथ पत्र और जन्मतिथि परिवर्तन के लिए अनुचित प्रयास किए गए, जिससे चुनावी योग्यता में हेरफेर कर पद प्राप्त किया गया। थानाधिकारी सुलताना द्वारा प्रस्तुत जांच रिपोर्ट में भी यह पुष्टि हुई कि आरोपी ने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष झूठा घोषणा पत्र देकर अपने पुत्र की जन्मतिथि में जानबूझकर गलत जानकारी दी थी। इससे स्पष्ट है कि घीसाराम ने बेईमानीपूर्वक छल करके सरपंच पद प्राप्त किया और राजकोषीय नुकसान पहुंचाया। न्यायालय ने प्रथम दृष्टया आरोपी के विरुद्ध अपराध सिद्ध मानते हुए धारा भादंसं की धारा 420 में धोखाधड़ी व 200 में झूठी गवाही के तहत संज्ञान लिया है। साथ ही निर्देश दिया है कि परिवादी गवाहों की सूची प्रस्तुत करें और आरोपी को 15 हजार रूपए के जमानती वारंट के माध्यम से चार अक्टूबर 2025 को तलब किया जाए।
चूरू भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी घोषित | पराक्रम राठौड़ बने जिला महामंत्री | BJP Churu News Update
चूरू ने बनाया अंगदान में रिकॉर्ड | डॉ. एम.एम. पुकार की मुहिम लाई रंग | Organ Donation in Rajasthan
राजस्थान की विलुप्त होती भांड कला को मिली नई पहचान, अभिषेक पारीक के वीडियो को मिला राष्ट्रीय सम्मान
महंतगणपति दास,भालचंद्र शर्मा, वैद्यशांत शर्मा, चंदनमल बहड़ ने 1930 में धर्मस्तूप पर फहराया था तिरँगा
स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन | राहुल कस्वां बोले – सरकार कर रही स्मार्ट लूट
जिला प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने किया बागला बालिका स्कूल का निरीक्षण | Churu School Visit 2025