वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अजय कुमार भोलान ने की पूजा-अर्चना, बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु; माता रानी के जयकारों से गूंजा परिसर
ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE


सिंघाना । झुंझुनूं।अजीत जांगिड़
सिंघाना कस्बे में शनि मंदिर के समीप बनने वाले श्री दुर्गा माता मंदिर के निर्माण कार्य का शुभारंभ बुधवार को धार्मिक रीति-रिवाजों एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ। मंदिर निर्माण के शिलान्यास समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। निर्माण मित्र मंडल के अध्यक्ष अजय कुमार भोलान ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी। शिलान्यास समारोह के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने माता दुर्गा के समक्ष क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। शिलान्यास के बाद श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर मंदिर निर्माण कार्य के सफल एवं शीघ्र पूर्ण होने की प्रार्थना की। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि श्री दुर्गा माता मंदिर के निर्माण से सिंघाना क्षेत्र की धार्मिक आस्था को नई मजबूती मिलेगी। मंदिर भविष्य में श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बनने के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों का भी माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों के निर्माण से समाज में आपसी भाईचारा, संस्कार और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा मिलता है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने मंदिर निर्माण में हरसंभव सहयोग और सहभागिता का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में माता रानी के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। शिलान्यास समारोह में पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय पांडे, हरिकिशन प्रधान, जगदीश सरपंच, पूर्व सरपंच ओमप्रकाश गुप्ता, नवरंग डांगी, मुकेश सैनी, पिंटू भार्गव, कृष्ण भार्गव, बाबूलाल भोलान, मैक्स नायक, राजेश मीणा, किशोरी गोठवाल, राधेश्याम पवार, मदन कुमावत, बाबूलाल कुमावत, अनिल कुमावत, रमेश भोलान, सज्जन कुमार, दिनेश कुमार, बाबूलाल मीणा, विनोद मीणा, विनोद भार्गव, छोटू कुमावत, राजेंद्र कुमावत, सांवरमल शर्मा, मदन खटीक, रामचंद्र बड़गूजर, मानसिंह बड़गूजर, जयकरण पवार, ओमप्रकाश पवार सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, विभिन्न समाजों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।













