पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सतत प्रयासों से राजस्थान देश में अग्रणी प्रदेश : अविनाश गहलोत

0
232

सामा​जिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत चूरू आए, ​मिशन हरियालो राजस्थान अंतर्गत आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम में किया पौधरोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, विधायक हरलाल सहारण, प्रभारी सचिव रूकमणि रियार, पैरालिंपिंक कमेटी आफ इंडिया के अध्यक्ष देवेन्द्र झाझड़िया, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा सहित अधिकारी, जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

चूरू। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा ​है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सतत प्रयासों से राजस्थान देश में अग्रणी प्रदेश है। शर्मा के नेतृत्व में आयोजित हो रहा हरियालो राजस्थान अभियान राजस्थान में हरित समृद्धि को साकार कर रहा है। प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत शनिवार को जिला मुख्यालय ​के नजदीक ग्रीन लंग्स, रतननगर में मिशन हरियालो राजस्थान अंतर्गत वन महोत्सव में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाली पर्यावरण की सबसे बड़ी देन है और इसका संरक्षण हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने इस वर्ष पूरे प्रदेश में 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। यह केवल वृक्षारोपण या जल संरक्षण की पहल नहीं है, बल्कि यह समग्र दृष्टिकोण है जो पर्यावरणीय, सामाजिक और आर्थिक क्षेत्रों को जोड़ता है। हम सभी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाएं व उनके संरक्षण का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि जिलेभर में अभियान अंतर्गत वृहद स्तर पर पौधरोपण किया जा रहा है। हम सभी इस अभियान में अपनी भागीदारी निभाएं तथा राजस्थान को हरा—भरा प्रदेश बनाएं। विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि हमारी सरकार ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बेहतरीन कदम उठाएं हैं। हरियालो राजस्थान अभियान भविष्य की पीढ़ियों को स्वच्छ वायु और स्वस्थ पर्यावरण प्रदान करेगा।पैरालिंपिक कमेटी आॅफ इंडिया के अध्यक्ष पद्म्भूषण देवेन्द्र झाझड़िया ने कहा कि सम्पूर्ण विश्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान को सराहा जा रहा है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान को हरा—भरा और खुशहाल प्रदेश बनाने की दिशा में आयोजित हो रहा हरियालो राजस्थान अभियान प्रदेश में हरित क्रांति की मिसाल बन रहा है। प्रभारी सचिव व पर्यटन आयुक्त रूक्मणि रियार ने हरियालो राजस्थान अभियान अंतर्गत आयोजित हो रही गतिविधियों से अवगत करवाया। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने जिले में हरियालो राजस्थान अभियान अंतर्गत पौधरोपण व प्रगति से अवगत करवाया। डीसीएफ वीरेन्द्र कृष्णिया ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी दी।
इस अवसर पर बसंत शर्मा व निकिता गुर्जर ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत, विधायक हरलाल सहारण, पैरालिंपिक कमेटी आॅफ इंडिया के अध्यक्ष देवेन्द्र झाझड़िया, ​प्रभारी सचिव रूक्मणि रियार, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, जिला उप प्रमुख महेन्द्र न्यौल, प्रधान दीपचंद राहड़, बसंत शर्मा सहित अतिथियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान जिला उप प्रमुख महेन्द्र न्यौल, प्रधान दीपचंद राहड़, एडीएम अर्पिता सोनी, सीईओ श्वेता कोचर, अभिषेक चोटिया, धर्मेन्द्र राकसिया, दीनदयाल सैनी, श्रीराम पीपलवा, सीपी शर्मा, भास्कर शर्मा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी व आमजन मौजूद रहे।

चूरू ने बनाया अंगदान में रिकॉर्ड | डॉ. एम.एम. पुकार की मुहिम लाई रंग | Organ Donation in Rajasthan

राजस्थान न्यायिक कर्मचारियों का आंदोलन | जारी अनिश्चितकालीन अवकाश | सरकार से पुर्नगठन की मांग

राजस्थान की विलुप्त होती भांड कला को मिली नई पहचान, अभिषेक पारीक के वीडियो को मिला राष्ट्रीय सम्मान

महंतगणपति दास,भालचंद्र शर्मा, वैद्यशांत शर्मा, चंदनमल बहड़ ने 1930 में धर्मस्तूप पर फहराया था तिरँगा

Cyber Fraud पर चूरू पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक 🔥 | ₹51,400 साइबर ठगी राशि लौटाई, 8 गुम मोबाइल बरामद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here