राजकीय अस्पताल गांधी चौक में वाटर कूलर का लोकार्पण

0
82

झुंझुनूं।अजीत जांगिड़
शहर के मध्य गांधी चौक स्थित श्रीमती दुर्गा देवी खेतान राजकीय शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंबर एक (पुराना जनाना हॉस्पिटल) में लॉयंस क्लब झुंझुनूं एवं श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के संयुक्त तत्वावधान में गिन्नीदेवी राधावल्लभ खेतान ट्रस्ट की ओर से स्थापित वाटर कूलर का लोकार्पण ट्रस्ट के ट्रस्टी परमेश्वर हलवाई एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनेश झाझड़िया ने वाटर कूलर का फीता खोलकर लॉयंस क्लब झुंझुनूं एवं हॉस्पिटल प्रशासन के सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति में बुधवार को किया। वाटर कूलर लोकार्पण के पश्चात हॉस्पिटल परिसर में पर्यावरण सुरक्षा के दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए पौधारोपण भी किया गया। इससे पूर्व श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था की ओर से ट्रस्टी डॉ. डीएन तुलस्यान एवं सुनिल तुलस्यान ने अतिथियों का स्वागत दुपट्टा ओढाकर बाबा श्याम का प्रतीक चिह्न भेंट कर किया। इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनेश झाझड़िया, लेखाकार सुनिल कुमार, प्रसाविका सुनिता, राजकला, अंजना, सुनिता नूनियां एवं समस्त स्टाफ के अतिरिक्त लॉयंस क्लब झुंझुनूं के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्रसिंह शेखावत, सचिव गोपालकृष्ण गुप्ता, अध्यक्षीय सलाहकार एमजेएफ लॉयन नरेंद्र व्यास, रीजन चेयरमैन डॉ. एनएस नरुका, पूर्व अध्यक्ष एमजेएफ लॉयन अमरनाथ जांगिड़, कैलाशचंद्र सिंघानिया, किशनलाल जांगिड़, पीआरओ अशोक सोनी, द्वितीय उपाध्यक्ष शिव कुमार जांगिड़, तृतीय उपाध्यक्ष डॉ. डीएन तुलस्यान एवं लॉयन महिपाल सिंह सहित अन्यजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे। जानकारी देते हुए श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के ट्रस्टी डॉ. डीएन तुलस्यान ने बताया कि इस वर्ष अब तक लगाए गए नौ वाटर कूलर में से पांच वाटर कूलर श्रीमती गिन्नी देवी राधा वल्लभ खेतान ट्रस्ट की ओर से लगाए गए है। दो वाटर कूलर नवीन गाडिया सिंगापुर, एक वाटर कूलर टीबड़ेवाल परिवार एवं एक वाटर कूलर उत्तम अशोक कुमार तुलस्यान की ओर से लगाया गया है। उन्होंने बताया कि श्रीमती गिन्नी देवी राधाबल्लभ खेतान ट्रस्ट की ओर से इस वर्ष तुलसी लगे गमलों का वितरण भी पूरे शहर में किया गया है।

सुबोध कुमार अग्रवाल की 17वीं पुण्यतिथि | नगरश्री म्यूजियम में सांस्कृतिक विरासत को किया नमन | Churu Heritage Event

राजस्थान की विलुप्त होती भांड कला को मिली नई पहचान, अभिषेक पारीक के वीडियो को मिला राष्ट्रीय सम्मान

Churu Hotel Suncity Firing Case | 12th Accused Arrested | Shooter Sent by Bhupendra from Haryana

Cyber Fraud पर चूरू पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक 🔥 | ₹51,400 साइबर ठगी राशि लौटाई, 8 गुम मोबाइल बरामद

महंतगणपति दास,भालचंद्र शर्मा, वैद्यशांत शर्मा, चंदनमल बहड़ ने 1930 में धर्मस्तूप पर फहराया था तिरँगा

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here