Advertisement
Home राजस्थान चूरू सेवा कार्यों के साथ कांग्रेसजनों ने मनाया डोटासरा का जन्मदिन

सेवा कार्यों के साथ कांग्रेसजनों ने मनाया डोटासरा का जन्मदिन

चूरू में डोटासरा के जन्मदिन पर सेवा कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग बच्चों के साथ केक काटते कांग्रेस कार्यकर्ता

भरतिया अस्पताल में मरीजों को बांटे फल, दिव्यांग बच्चों के साथ काटा केक; अन्नपूर्णा रसोई में एक दिन निशुल्क भोजन की व्यवस्था

चूरू। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का जन्मदिन गुरुवार को चूरू जिला मुख्यालय पर विभिन्न सेवा एवं सामाजिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। प्रदेश कांग्रेस सचिव मुस्ताक खान के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रमों में वरिष्ठ कांग्रेसजनों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए, दिव्यांग बच्चों के साथ केक काटकर खुशियां साझा की गईं और अन्नपूर्णा रसोई में एक दिन के निशुल्क भोजन की व्यवस्था की गई।

अस्पताल में मरीजों को बांटे फल

जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेसजनों ने भरतिया अस्पताल के मातृ-शिशु वार्ड में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को फल वितरित किए। इसके बाद देपालसर रोड स्थित मधुर स्पेशल शिक्षण संस्थान में दिव्यांग बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान बच्चों को भोजन भी करवाया गया।संस्था प्रधान और दिव्यांग बच्चों ने गोविंद सिंह डोटासरा को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

अन्नपूर्णा रसोई में निशुल्क भोजन

कार्यक्रमों की कड़ी में रेस्ट हाउस के पास स्थित अन्नपूर्णा रसोई में एक दिन के लिए निशुल्क भोजन की व्यवस्था की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इन सेवा गतिविधियों के माध्यम से जन्मदिन को जनकल्याण के रूप में मनाया। कार्यकर्ताओं ने डोटासरा के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रामनिवास सहारण, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नवरत पूर्वा, मकसूद खान, पार्षद पूनम जांगिड़, तौफीक खान, विनोद मीणा, गुलजार खान, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि इशाक खान, पूर्व पार्षद लतीफ चुनगर, पंचायत समिति सदस्य पुरुषोत्तम बिजारणियां, यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव महेश ढूकिया, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष पुलकित चौधरी, युवा नेता इंद्र सैनी, छात्र नेता अनिल बुडानिया, यूथ कांग्रेस महासचिव फरमान खान और छात्र नेता आदिल गौरी सहित रमेश कस्वां, सूफियान तंवर, बिलाल खान, लतीफ तंवर, वाहिद तंवर, खुशी खान, अजय गंवारिया, सोनू मेघवाल, मनजीत चौधरी, रफीक जो, इमरान चौहान, लतीफ खान और वाहिद अंसारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Advertisement