चूरू जिले में पीएमएमएसवाई के तहत खारा पानी एक्वाकल्चर कलस्टर विकास के होंगे कार्य

0
37

चूरू। भारत सरकार के मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय द्वारा चूरू जिले में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना पीएमएमएसवाई के तहत खारा पानी के एक्वाकल्चर कलस्टर के विकास कार्य करवाए किए जाएंगे। मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक मोहम्मद इरशाद खान ने बताया कि मत्स्य विभाग द्वारा 27 जनू, 2025 को चूरू जिले में खारा पानी एक्वाकलस्टर के लिए अधिसूचना जारी की गई है। उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2020—21 से प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना लागू की गई है, जो कि मत्स्य पालन क्षेत्र की प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाने, पैमाने की अर्थव्यवस्थाओं को सुविधाजनक बनाने, उच्च आय उत्पन्न करने, संगठित तरीके से मत्स्य पालन व एक्वाकल्चर की वृद्धि और विस्तार को तेज करने के लिए कलस्टर-आधारित दृष्टिकोण को अपनाने पर केन्द्रित है। उन्होंने बताया कि मत्स्य पालन क्षेत्र में उत्पादन और प्रसंस्करण कलस्टर्स पर मानक संचालन प्रक्रिया जारी की गई है, ताकि क्लस्टर आधारित दृष्टिकोण में मत्स्य पालन और एक्वाकल्चर क्षेत्र के विकास में अपने प्रयासों को मजबूत किया जा सके। भारत सरकार के मत्स्य विभाग द्वारा चूरू कलस्टर में गतिविधियों के समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए निर्देश दिए गए हैं।

सुबोध कुमार अग्रवाल की 17वीं पुण्यतिथि | नगरश्री म्यूजियम में सांस्कृतिक विरासत को किया नमन | Churu Heritage Event

राजस्थान की विलुप्त होती भांड कला को मिली नई पहचान, अभिषेक पारीक के वीडियो को मिला राष्ट्रीय सम्मान

Churu Hotel Suncity Firing Case | 12th Accused Arrested | Shooter Sent by Bhupendra from Haryana

Cyber Fraud पर चूरू पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक 🔥 | ₹51,400 साइबर ठगी राशि लौटाई, 8 गुम मोबाइल बरामद

महंतगणपति दास,भालचंद्र शर्मा, वैद्यशांत शर्मा, चंदनमल बहड़ ने 1930 में धर्मस्तूप पर फहराया था तिरँगा

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here