साहवा में गैस सिलेंडर से रिसाव के चलते हादसा, दंपत्ति गंभीर रूप से झुलसे

चाउमिन-मोमोज का ठेला लगाने वाले दंपत्ति खाना बनाते समय हादसे का शिकार, चूरू के डीबी अस्पताल में भर्ती

चूरू । जिले की तारानगर तहसील के साहवा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह घरेलू गैस सिलेंडर में रिसाव के चलते बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में बिहार के मधुबनी निवासी मनीष कुमार और उनकी पत्नी सुनीता गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों साहवा कस्बे में चाउमिन और मोमोज का ठेला लगाकर जीवनयापन करते हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, खाना बनाते समय जब सुनीता ने गैस चालू की तो गैस की तीव्र गंध महसूस हुई। उन्होंने तुरंत गैस बंद कर रेगुलेटर की जांच की और पुनः गैस चालू की। तभी कमरे में फैली गैस ने अचानक आग पकड़ ली और जोरदार धमाका हो गया। हादसे में सुनीता और मनीष दोनों बुरी तरह से झुलस गए।मोहल्लेवासियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को साहवा के राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चूरू रेफर कर दिया गया। परिजन दोपहर करीब 3 बजे दोनों को डीबी जिला अस्पताल, चूरू के आपातकालीन वार्ड लाया गया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दम्पत्ती को वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया।

Cyber Fraud पर चूरू पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक 🔥 | ₹51,400 साइबर ठगी राशि लौटाई, 8 गुम मोबाइल बरामद

चूरू की सभा में टीकाराम जूली का तूफानी भाषण | सरकार पर जोरदार निशाना

सांसद राहुल कस्वां ने फसल बीमा, वायदा खिलाफी और काका पर खोला मोर्चा | चौंकाने वाला बयान

चूरू की संविधान बचाओ रैली में गरजे नरेन्द्र बुडानियां | देखें पूरा भाषण