Advertisement
Home राज्य गुजरात झूठे विकास का बखान करने वालों को उखाड़ फैंकना है — रियाजत...

झूठे विकास का बखान करने वालों को उखाड़ फैंकना है — रियाजत खान

अंबाजी, गुजरात। जनता झूठे विकास का बखान करने वाली भाजपा को करारा सबक सिखाने के साथ उखाड फैंकने के लिए तैयार है। ये विचार बनासकांठा के एआईसीसी द्वारा नियुक्त विधानसभा प्रभारी और ​वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रियाजत खान ने अम्बाजी में आयोजित एक चुनावी सभा का सम्बोधित करते हुए कही।उन्होने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी देश विदेश में गुजरात मॉडल का जिक्र करते है लेकिन हकीकत उसके ​ठीक विपरीत है। ग्रामीण क्षेत्र की जनता की समस्याओं की सुध लेने वाला कोई दिखाई नही देता। उन्होने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से युद्ध स्तर पर जनसम्पर्क करने का आह्वान करते हुए करो या मरो का मंत्र दिया। बनासकांठा जिला प्रभारी राजेन्द्र सोलंकी ने कहा कि जनता द्वारा मिल रहे पॉजीटिव रिस्पॉन्स से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। गुजरात की जनता ने इस बार कांग्रेस का पूर्ण बहुमत देने का मानस बना लिया है। सभा में अध्यक्ष तुलसी जौशी सरपंच रामजी अग्रवाल चम्पावाल जैन आदि ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर बडी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Advertisement