राज्यस्तरीय रात्रीकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन, राणासर ने पिथिसर को हराया

मुख्य अतिथि मुस्ताक खान ने उद्घाटन किया, स्थानीय खिलाड़ियों को मिले कौशल बढ़ाने के अवसर

चूरू। मंगलवार को ग्राम झारिया के खेल मैदान पर राज्यस्तरीय एकल ग्रामीण रात्रीकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि पीसीसी के प्रदेश सचिव मुस्ताक खान ने फिता काटकर और गेंद खेलकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा नेता मो लतीफ तंवर ने की।उद्घाटन मैच पिथिसर और राणासर के बीच खेला गया, जिसमें राणासर ने जीत दर्ज की।
खिलाडियों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि मुस्ताक खान ने कहा कि इस तरह की रात्रिकालीन प्रतियोगिताएं, जो आधुनिक फ्लड लाइटों से सुसज्जित होती हैं, स्थानीय खिलाड़ियों के लिए अपने कौशल को आगे बढ़ाने का एक बेहतरीन अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने झारिया ग्राम के गोगामेड़ी मैदान के ऐतिहासिक महत्व को भी रेखांकित किया, जहाँ पारंपरिक खेलों का आयोजन वर्षों से होता आ रहा है।
इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि निसार खान, यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव महेश ढूकिया, आसिफ खान, पंचायत समिति सदस्य सुनिल मेघवाल, जिला परिषद प्रत्याशी भंवर सिंह, अकबर खान राणासर, पूर्व लोहिया कॉलेज संयुक्त सचिव पुलकित चौधरी, गुलजार खान, फरमान खान सहित कई अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।
सुनील मेघवाल ने सफल आयोजन के लिए सभी अतिथियों, आयोजक मो लतीफ तंवर और उनकी टीम तथा सभी ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर दाऊद व्यापारी, गुलामु खान आलमान, इंतजार खान, सरवर खान, आसिफ खान, सुनिल, रोहित, आबिद खान, वाहिद खान, वासीद, दिलशाद खान, सनाउल्लाह खान, शाहरुख खान, असलम खान, दाऊद, मुबारिक खान, कैफ खान, आरिफ खान, अनिल मीणा, इस्लाम खान आदि ने अतिथियों का साफा और माल्यार्पण कर स्वागत किया।कार्यक्रम का संचालन रिजवान खान ने किया।

यह भी देखिए…

खास बातचीत : न्यायिक मजिस्ट्रेट, विधि अधिकारी बनने के इच्छुक युवा जरूर देखें यह इंटरव्यू