हरियाणा विधानसभा चुनावों में भाजपा ने गाड़ा लठ्ठ, चूरू में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न

पूर्व नेताप्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और मिठाई बांटकर जनादेश का स्वागत किया, प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों को बताया जनता का आर्शिवाद, राठौड़ बोले कांग्रेस की जलेबी हो गई खट्टी

चूरू। पूर्व नेताप्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिले स्पष्ट जनादेश पर जश्न मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे का मुंह मिठा करके अपनी खुशी का इजहार किया।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने इस जनादेश को जनता का आर्शिवाद बताते हुए कहा कि हरियाणा की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों में विश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह जनादेश उन सभी ताकतों के मुंह पर एक तमाचा है, जो समाज को तोड़ने का प्रयास कर रही हैं। राठौड़ ने कहा कि देश की जनता अब कांग्रेस की विभाजनकारी नीतियों को पहचान चुकी है। तीसरी बार किसी पार्टी को जनादेश देना भाजपा की नीतियों की विजय है। उन्होंने सभी हरियाणा वासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह डबल इंजन की सरकार प्रदेश को विकास के रास्ते पर और आगे ले जाएगी। पिछले दस वर्षों में भाजपा ने जो भ्रष्टाचार मुक्त शासन प्रदेश को दिया है, यह जीत उसी का परिणाम है।
विधायक हरलाल सहारण ने भी बधाई देते हुए कहा कि हरियाणा की जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया है। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि भाजपा का पिछले दस वर्षों का शासन सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी रहा है। सहारण ने कहा कि यह कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। हरियाणा में और राजस्थान में डबल इंजन की सरकार होने से कई प्रकार की योजनाएं इन दोनों राज्यों की आपसी सहमति से बनेगी, जिससे प्रदेश और चूरू की जनता को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ वासुदेव चावला ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए आनंद की जीत है। उन्होंने कहा कि इस जीत से यह साबित हो गया है कि देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विश्व स्तर पर जो भारत का नाम रोशन किया है, उसके प्रति गहरा सम्मान है।
जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता पूर्ण मनोयोग और मेहनत से कार्य करता है। उन्होंने यह भी कहा कि यह जीत उन लोगों के लिए भी ध्यान रखने योग्य है, जो भाजपा को हारा हुआ मान रहे थे। आम जनता में भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के प्रति विश्वास का भाव बना हुआ है।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय परिषद के सदस्य ओम सारस्वत, प्रदेश मंत्री एससी मोर्चा सीताराम लुगरिया, जिला महामंत्री भास्कर शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक चोटिया, नरेंद्र काछवाल, नरेन्द्र कंवल, सत्तार खान मण्डल अध्यक्ष दीनदयाल सैनी, सुरेश सारस्वत, पदमसिंह राठौड़, फतेह चंद सोती, उपजिला प्रमुख महेंद्र न्योल, पूर्व सभापति विजय कुमार शर्मा, मोहनलाल गढ़वाल, विमला गढ़वाल, किशन आसेरी, हेमसिंह शेखावत, पार्षद लिखमीचंद प्रजापत, असलम डायर, भागीरथ सैनी, मेघराज भार्गव, डॉ. महेश शर्मा, सोशल मीडिया जिला सहसंयोजक सुरेश मिश्रा, नीरज जांगिड़, राजीव शर्मा, जयपाल सिंह टकनेत, सुशील लाटा, रजत शर्मा, ओम इंदौरिया, जयप्रकाश प्रजापत, योगेश गौड़, महेश मिश्रा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रभा धंधावत, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अख्तर खान, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष अजीत मेघवाल, राजेश माटोलिया, गोगराज सैनी, कैलाश शर्मा, ओमान खान, अमीलाल तेतरवाल, गोपाल शर्मा, नंदलाल मोजासिया, विष्णु सोनी, सुशील शर्मा, आदिल खान, गजानंद गौड़, संपत सिंह, मुकेश सैनी, अजय तंवर, जुगल पाण्डे, मुकेश ओझा, अशोक तंवर, मुकेश प्रजापत, संदीप लुगरिया, नितिन हटवाल, बाबू इस्माइल, संदीप काजला, गजानंद गौड़, सुरेश चोटिया, बाबू टेलर, सुनीता प्रजापत, इन्द्रा कंवर, बबीता भाकर, मोनिका, शोभा चौधरी, विजय शर्मा, हिमाशू, ओम इन्दोरिया, राजीव लाम्बा, सम्पत सिंह राठौड़, श्रीराम पीपलवा, आनन्द रैगर, साबीर कुरेशी, राकेश शर्मा, अमीलाल धेतरवाल, लीलाधर सुण्डा, सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी देखिए…

खास बातचीत : न्यायिक मजिस्ट्रेट, विधि अधिकारी बनने के इच्छुक युवा जरूर देखें यह इंटरव्यू