Advertisement
Home राजस्थान चूरू रन फोर यूनिटि, मार्च पास्ट व शपथ ग्रहण समारोह

रन फोर यूनिटि, मार्च पास्ट व शपथ ग्रहण समारोह

चूरू। सरदार श्री वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस (31 अक्टूबर) राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिला प्रमुख हरलाल सहारण ने इन्द्रमणी पार्क से कलेक्ट्रेट तक आयोजित ‘‘रन फोर युनिटि’’ दौड़ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर जिला कलक्टर ललित कुमार गुप्ता, मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजपाल सिंह, उपखण्ड अधिकारी श्वेता कोचर, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वासुदेव चावला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केसरसिंह शेखावत, विक्रम सिंह कोटवाद, जिला खेल अधिकारी ईश्वर सिंह लाम्बा, कोच रमेश पूनिया, सरस्वती मुण्डे, बबिता नेहरा, पुलिस महिला व पुरूष जवान, खिलाड़ी, छात्र-छात्राएं सहित आम नागरिकों ने दौड़ में भाग लेकर एकता का संदेश दिया। दौड़ आयोजन में हरी भालेरीवाला, मंसूर अली, मेजर सूबेदार विनोद शर्मा, भोजराज कस्वां, विजयपाल की सक्रिय भागीदारी रही।
मार्च पास्ट :- राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय पर स्थित पुलिस लाईन मैदान में पुलिस जवानों द्वारा मार्च पास्ट का आयोजन किया गया।
शपथ ग्रहण समारोह :— राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिला कलक्टर ललित कुमार गुप्ता ने कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्ट्रेट के अधिकारियों एवं कार्मिकों को ‘‘राष्ट्रीय एकता’’ की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार, उपखण्ड अधिकारी श्वेता कोचर, सहायक निदेशक नरेश बारोठिया सहित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित थे।

Advertisement