Advertisement
Home राजस्थान चूरू यूडी टैक्स जमा नही होने पर की जायेगी कुर्की की कार्यवाही -आयुक्त...

यूडी टैक्स जमा नही होने पर की जायेगी कुर्की की कार्यवाही -आयुक्त अनिता खीचड़

चरू । राजस्थान राज्य विधुत वितरण निगम, चूरू के नगरपरिषद् चूरू के 80 लाख 28 हजार 421 रूपये यूडी टैक्स के बकाया चल रहे है। बार-बार मांग पत्र देने के बाद भी विभाग द्वारा उक्त राशि नगरपरिषद् में जमा नही करवाई जा रही है। उल्टा नगरपरिषद् क्षेत्र में आने वाले विधुत पोलो पर लगे लाईटों के सम्बन्ध भी विच्छेद कर रही है।

नगरपरिषद् आयुक्त अनिता खीचड़ ने विध्ुात विभाग को 18 सितम्बर 2023 को नोटिस जारी करते हुए कहा है कि आगामी 15 दिवस में बकाया यूडी टैक्स जमा करवा दे। जमा नही कराये जाने के अभाव में कुर्की की कार्यवाही अमल में लाई जायेगी, साथ ही आयुक्त अनिता खीचड ने यह भी बताया कि मेरी जानकारी में लाया गया है कि विधुत विभाग द्वारा नगरपरिषद् सीमा क्षेत्र में कई स्थानों पर बिना नगरपरिषद् की सक्षम स्वीकृति के अवैध रूप से पोल लगाये गये है। जिनकी ना तो नियमानुसार स्वीकृति ली गई और ना ही उनका किराया जमा करवाया जा रहा है। उन्होने बताया कि ऐसे विधुत पोलो को चिन्हित कर उन्हे भी हटाये जाने के निर्देश संबंधित को दे दिये है।

CHURU : चूरूवासियों के लिए यादगार बना साहित्य मनीषी प्रभा खेतान के स्मृति दिवस पर आयोजित कवि सम्मेलन

Advertisement