Advertisement
Home राजस्थान चूरू बाबोसा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

बाबोसा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

चूरू । बाबोसा महाराज के पांचवे वार्षिकोत्सव महोत्सव को गायक कलाकारों ने बाबोसा के भजनों से वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया। गायक कलाकार सुरेश सैनी ने घर में पधारों म्हारा बाबोसा, आज थान आणों है, कीर्तन की है रात बाबा आज थान आणों है आदि भजनों से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। वार्षिकोत्सव पर श्रद्धालुओं ने महाआरती कर बाबोसा महाराज को रिझाया। इस मौके पर मन्दिर के व्यवस्थापकों ने श्रद्धालुओ प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर हुणतराम, राकेश, पारस बांठिया, भरत, उम्मेद बैद, आदि ने अपनी सेवाऐं प्रदान की।

Advertisement