भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

0
859

चूरू। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के चूरू आवास पर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सादगी के साथ मनाया।

जिला अध्यक्ष हरलाल सारण की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की कामना करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और वंदेमातरम का उद्घोष कर सशक्त भारत, समृद्ध भारत की कामना की। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष हरलाल सहारण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को जो मान और सम्मान विश्व पटल पर दिलवाया है उसे आज भारत की साख संपूर्ण दुनिया में बढ़ गई है। आज भारत को विश्व भर में मान सम्मान दिया जा रहा है पिछले दिनों जी-20 की बैठक में जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व के नेताओं का नेतृत्व किया उससे हम सब भारतवासी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हनुमान गढ़ी गौशाला में जाकर गौ माता को गुड़ खिलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी जीवन की कामना की।

इस अवसर पर एस सी मोर्चा प्रदेश मंत्री सीताराम लुगरिया, जिला महामंत्री नरेंद्र कंवल, हेमसिंह शेखावत, जिला उपाध्यक्ष चंद्राराम गुरी, अभिषेक चोटिया, सत्तार खान, मंडल अध्यक्ष दीनदयाल सैनी, सुरेश सारस्वत, बीदासर प्रधान संतोष मेघवाल, प्रधान दीपचंद राहड़, उपजिला प्रमुख महेन्द्र न्योल, विधानसभा संयोजक पदमसिंह राठौड़, नेता प्रतिपक्ष विमला गढ़वाल, मोहन गढ़वाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष गोपाल बालान, सोशल मीडिया जिला संयोजक रमेश शर्मा, सह संयोजक सुरेश मिश्रा, मीडिया सहसंयोजक राजीव शर्मा, दिनेश शर्मा, धर्मेंद्र श्योराण, कैलाश शर्मा, श्रीराम शर्मा, प्रकाश नायक, राजेश माटोलिया, संतोष महनसरिया, गजानन्द गौड़, रामकुमार बलरासर, दयाल सिंह, पवन चावरिया, जयपाल तकनेत, गणेश सैनी, संदीप चावरिया, कमल सैनी, विनोद राठी, कपिल रक्षक, संदीप लुगरिया, नारायण बेनीवाल, केके महर्षि, दया सिंह, रामस्वरूप कटारिया, राकेश थालोड़, अत्तर सिंह, आदिल खान व गणेश चावरिया सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

CHURU : कांग्रेस की पर्यवेक्षक रंजीता ने कांग्रेस नेताओं का मानस टटोला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here