Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं एसआईआर में गड़बड़ी के आरोपों पर कांग्रेस का ‘काला दिवस’, कलेक्ट्रेट पर...

एसआईआर में गड़बड़ी के आरोपों पर कांग्रेस का ‘काला दिवस’, कलेक्ट्रेट पर गरजे कार्यकर्ता

सीईसी ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका , राहुल गांधी व इंडिया गठबंधन के सांसदों से कथित दुर्व्यवहार के विरोध में जताया आक्रोश

झुंझुनूं ।अजीत जांगिड़
एसआईआर में कथित गड़बड़ियों तथा चुनावी तंत्र के दुरूपयोग के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने गुरूवार को देशव्यापी ‘काला दिवस’ मनाया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी झुंझुनूं एवं गिडानिया के संयुक्त तत्वावधान में जिला कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के प्रति विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं इंडिया गठबंधन के सांसदों के साथ दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा किए गए कथित दुर्व्यवहार के विरोध में नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया को लेकर विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों का समाधान पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ किया जाना चाहिए। झुंझुनूं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजमत अली ने कहा कि विपक्ष के नेताओं के साथ हुआ कथित दुर्व्यवहार संविधान और लोकतंत्र की भावना के विपरीत है। कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर सड़क से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक आवाज उठाती रहेगी। नगर परिषद सभापति अब्दुल्ला अगवान ने कहा कि राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के सांसद लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा को लेकर लगातार अपनी बात रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों का जवाब दिया जाना चाहिए और शांतिपूर्ण आंदोलनों को दबाने के बजाय लोकतांत्रिक तरीके से संवाद किया जाना चाहिए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन विपक्ष का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने चुनाव व्यवस्था में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग उठाई। प्रदर्शन में उपसभापति वीरेंद्र डारा, पूर्व पालिका अध्यक्ष तैयब अली, पूर्व उपसभापति राकेश झाझड़िया, ओबीसी कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष सैनी, पार्षद उमर कुरेशी, जुल्फिकार खोखर, एडवोकेट अख्तर, मनफूल बिजारणिया, प्रदीप सैनी, नवीन कुमार, राहुल जेदिया, तौफीक सैयद, जुबेर सैयद, राजकुमार डिग्रवाल, मोहम्मद सैयद, उमेद खान, बबलू, रजनीश आलडिया, पूर्व पार्षद आजम भाटी, पूर्व पार्षद इलियास, पूर्व पार्षद कैलाश कुमावत, मंडल अध्यक्ष ताराचंद सैनी, राकेश राहड़, एडवोकेट दीपक सिलाईच, मोहम्मद अली सलीम कबाड़ी, चंकी गौड़, नजमु इलाही, गफूर चेजारा, मंजूर अली, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद सोहेल, युवा कांग्रेस महासचिव दिलशाद, तनवीर फारूकी, मोहम्मद आवेश शाहिद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement