Advertisement
Home झुंझुनूं सूरजगढ़ सूरजगढ़ पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 572 ग्राम गांजा जब्त

सूरजगढ़ पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 572 ग्राम गांजा जब्त

झुंझुनूं नगर निकाय चुनाव 2026 में मतदान को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी की अपील

सनाना जोहड़ चौराहे पर दबोचा 63 वर्षीय आरोपी, बिना लाइसेंस मिला मादक पदार्थ

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

सूरजगढ़।झुंझुनूं ।अजीत जांगिड़
अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सूरजगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 572 ग्राम अवैध गांजा जब्त कर 63 वर्षीय आरोपी अमर सिंह को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई पुलिस थाना सूरजगढ़ की टीम एवं डीएसटी झुंझुनूं की संयुक्त टीम ने की। पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन तथा चिड़ावा वृत्ताधिकारी विकास धींधवाल के सुपरविजन में थानाधिकारी रामसिंह यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सनाना जोहड़ चौराहा क्षेत्र में एक व्यक्ति के पास अवैध मादक पदार्थ है। सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अमर सिंह पुत्र अर्जुनराम (63), निवासी राठीयों की ढाणी, थाना सूरजगढ़ को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 572 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी गांजे के संबंध में कोई वैध लाइसेंस अथवा अनुज्ञा पत्र प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के पास गांजा कहां से आया और इसकी आपूर्ति अथवा बिक्री के नेटवर्क से उसके संबंध हैं या नहीं।कार्रवाई में सूरजगढ़ थानाधिकारी रामसिंह यादव, हेड कांस्टेबल संजय, कांस्टेबल महेश कुमार, श्रीराम एवं चालक कांस्टेबल नीरज के साथ डीएसटी झुंझुनूं के सहायक उपनिरीक्षक शशिकान्त, हेड कांस्टेबल हरिश, कांस्टेबल संदीप, योगेन्द्र एवं कुलदीप शामिल रहे। पुलिस के अनुसार कांस्टेबल कुलदीप का विशेष योगदान रहा।

Advertisement