Advertisement
Home राजस्थान चूरू पंचायत राज चुनाव: कांग्रेस नेताओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में किया जनसंपर्क, कई...

पंचायत राज चुनाव: कांग्रेस नेताओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में किया जनसंपर्क, कई जनसभाओं को किया संबोधित

चूरू जिले के सिरसली, लालासर, पीथिसर और बीनासर में पंचायत राज चुनाव के दौरान कांग्रेस नेताओं राहुल कस्वां, नरेंद्र बुडानिया, रामसिंह कस्वां और रफीक मंडेलिया ने जनसभाओं को संबोधित कर कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगे।

सांसद राहुल कस्वां, विधायक नरेंद्र बुडानिया, पूर्व सांसद रामसिंह कस्वां और पीसीसी उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में मांगे वोट

चूरू।पंचायत राज चुनाव को लेकर कांग्रेस नेताओं का ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में चूरू सांसद राहुल कस्वां, तारानगर विधायक नरेंद्र बुडानिया, पूर्व सांसद रामसिंह कस्वां एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने सिरसली, लालासर, पीथिसर एवं बीनासर ग्राम पंचायतों का दौरा कर विभिन्न जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान नेताओं ने जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में ग्रामीणों से संवाद कर वोट की अपील की।

जिला परिषद वार्ड संख्या 22 से संतोष बाबल, वार्ड संख्या 23 से आशा स्वामी, वार्ड संख्या 24 से शांति देवी देहडू, वार्ड संख्या 25 से लक्ष्मी प्रजापत तथा वार्ड संख्या 26 से प्रकाश बुडानिया के समर्थन में सभाएं आयोजित की गईं। इसके साथ ही पंचायत समिति प्रत्याशियों के समर्थन में भी जनसभाओं को संबोधित किया गया।

जनसभाओं में क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, चिकित्सा, सड़क, पेयजल व्यवस्था एवं किसानों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने और कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में जनसंपर्क तेज करने का आह्वान किया।चूरू जिले के सिरसली, लालासर, पीथिसर और बीनासर में पंचायत राज चुनाव के दौरान कांग्रेस नेताओं राहुल कस्वां, नरेंद्र बुडानिया, रामसिंह कस्वां और रफीक मंडेलिया ने जनसभाओं को संबोधित कर कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगे।

गांव मजबूत होंगे तभी प्रदेश मजबूत होगा: राहुल कस्वां

सांसद राहुल कस्वां ने कहा कि पंचायत राज व्यवस्था लोकतंत्र की सबसे मजबूत नींव है। कांग्रेस ने पंचायती राज को मजबूत बनाने, सत्ता का विकेंद्रीकरण करने और गांवों तक विकास पहुंचाने का ऐतिहासिक कार्य किया है। उन्होंने कहा कि गांव मजबूत होंगे, तभी प्रदेश मजबूत होगा। जिला परिषद और पंचायत समितियों के माध्यम से ग्रामीण जनता की समस्याओं का समाधान होना चाहिए। कांग्रेस इसी सोच और जनहित के संकल्प के साथ ग्रामीण जनता के बीच पहुंच रही है।चूरू जिले के सिरसली, लालासर, पीथिसर और बीनासर में पंचायत राज चुनाव के दौरान कांग्रेस नेताओं राहुल कस्वां, नरेंद्र बुडानिया, रामसिंह कस्वां और रफीक मंडेलिया ने जनसभाओं को संबोधित कर कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगे।

भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी से आमजन परेशान: नरेंद्र बुडानिया

तारानगर विधायक नरेंद्र बुडानिया ने कहा कि भाजपा सरकार ने चुनाव से पहले जनता को बड़े-बड़े सपने दिखाए, लेकिन आज गांवों की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं से आमजन परेशान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा गांव, गरीब, किसान और मजदूर को केंद्र में रखकर राजनीति की है। कांग्रेस की विचारधारा सामाजिक न्याय, समान अवसर और सर्वांगीण विकास पर आधारित है।

बुनियादी समस्याओं के समाधान की जरूरत: रामसिंह कस्वां

पूर्व सांसद रामसिंह कस्वां ने कहा कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अंतर अब ग्रामीण जनता भी समझ चुकी है। गांवों में आज भी सड़क, पेयजल, बिजली और चिकित्सा जैसी बुनियादी समस्याएं मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि मनरेगा, पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करना और गरीब परिवारों को सामाजिक सुरक्षा देना कांग्रेस की जनकल्याणकारी सोच का हिस्सा रहा है। कांग्रेस का लक्ष्य सत्ता की राजनीति नहीं, बल्कि गांवों की तस्वीर बदलना है।चूरू जिले के सिरसली, लालासर, पीथिसर और बीनासर में पंचायत राज चुनाव के दौरान कांग्रेस नेताओं राहुल कस्वां, नरेंद्र बुडानिया, रामसिंह कस्वां और रफीक मंडेलिया ने जनसभाओं को संबोधित कर कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगे।

जनता भाजपा से वादों का हिसाब मांग रही है: रफीक मंडेलिया

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले जनता से जो वादे किए थे, उनका हिसाब अब जनता मांग रही है। महंगाई से आम परिवार परेशान है, किसान अपनी समस्याओं को लेकर संघर्ष कर रहा है और युवा रोजगार के अवसर तलाश रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा किसान, मजदूर, व्यापारी, युवा और गरीब वर्ग के अधिकारों की लड़ाई लड़ी है। कांग्रेस की राजनीति भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और विकास पर आधारित है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ग्रामीण जनता की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी।

कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता जमील चौहान एवं पार्षद लीलाधर चुलेट ने किया। इस अवसर पर पीसीसी सचिव रियाजत खां, चूरू विधानसभा प्रभारी भीमराज जाखड़, पूर्व सभापति पायल सैनी, धर्मेंद्र बुडानिया, एडवोकेट रामेश्वर प्रजापति, देहात ब्लॉक अध्यक्ष किशोर धान्धू, नारायण बालाण, सुनीता कपुरिया, शिवकुमार शर्मा, विमल शर्मा, सुमित महनसरिया, मनीष कुमावत, आरिफ पीथिसर, जंगशेर खां, विनोद खटीक, आदिल कुरैशी, अजीज खां, घनश्याम अलवरिया, बजरंग मेघवाल, रामरतन सिहाग, अहसान खां, जितेंद्र बाबल, जयचंद मेघवाल, कमला पुनिया, किशनाराम बाबल, योगेश ढाका, कृष्ण सुण्डा, रामचंद्र सुण्डा, राजेश फौजी, सुरेश फोगावट एवं नाजम अली खां सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।

बकाया भुगतान नहीं हुआ तो भूख हड़ताल करेंगे राज्य कर्मचारी

Advertisement