Advertisement
Home राज्य राजस्थान डूंगरपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई, PHC प्रभारी डॉक्टर 1 हजार की...

डूंगरपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई, PHC प्रभारी डॉक्टर 1 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

चोट प्रतिवेदन बनाने की एवज में मांगी थी रिश्वत; शिकायत का सत्यापन कर ACB टीम ने योजनाबद्ध तरीके से रंगे हाथों पकड़ा

डूंगरपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) झोथरी के प्रभारी चिकित्सक डॉ. अमित परमार को कथित तौर पर 1 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, परिवादी ने ACB में शिकायत दर्ज करवाई थी कि चिकित्सक चोट प्रतिवेदन (इंजरी रिपोर्ट) तैयार करने की एवज में रिश्वत की मांग कर रहे हैं। शिकायत का सत्यापन करवाने के बाद ACB टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की और चिकित्सक को रिश्वत की राशि लेते हुए पकड़ लिया।

यह कार्रवाई ACB के ASP राजेंद्र जैन के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई के बाद ब्यूरो की टीम मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के साथ आगे की जांच कर रही है।ACB की इस कार्रवाई से चिकित्सा महकमे में हलचल मच गई है। ब्यूरो की ओर से सरकारी सेवाओं में भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement