जाट बोर्डिंग में सर्वसमाज ने नम आंखों से किया नमन , हजारों लोगों ने अर्पित की पुष्पांजलि , विधायक रीटा चौधरी बोलीं—पिता के विचार और संस्कार ही राजनीति की प्रेरणा
झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
राजस्थान की राजनीति में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व वरिष्ठ मंत्री स्वर्गीय रामनारायण चौधरी की 14वीं पुण्यतिथि पर झुंझुनूं में श्रद्धा और सम्मान का सैलाब उमड़ पड़ा। रविवार को जिला मुख्यालय के मोदी रोड स्थित विद्यार्थी भवन (जाट बोर्डिंग) में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सर्वसमाज के हजारों लोगों, जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर जननेता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके व्यक्तित्व, कृतित्व, राजनीतिक संघर्ष और जनसेवा से जुड़े योगदान को याद किया गया। श्रद्धांजलि सभा में स्वर्गीय रामनारायण चौधरी की धर्मपत्नी परमेश्वरी देवी, उनकी सुपुत्री एवं मंडावा विधायक तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी रीटा चौधरी, पौत्री पूजा व मुन्ना तथा दोहिते रूद्र सहारण ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। अपने प्रियजन को श्रद्धांजलि देते समय परिवार के सदस्य भावुक नजर आए। वहीं, जिलेभर से पहुंचे लोगों ने चौधरी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनके आदर्शों को याद किया।
किसानों, मजलूमों और शोषित वर्ग की आवाज बने रहे चौधरी – स्वर्गीय रामनारायण चौधरी के राजनीतिक जीवन और जनहित के कार्यों को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने जीवनभर किसानों, मजलूमों और शोषित वर्ग के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। झुंझुनूं के विकास और आमजन के हितों से जुड़े मुद्दों को उन्होंने सदैव प्राथमिकता दी। उनका सार्वजनिक जीवन जनसेवा, संघर्ष और लोककल्याण के प्रति समर्पण का उदाहरण रहा। वक्ताओं ने कहा कि रामनारायण चौधरी के विचार और सिद्धांत आज भी लोगों को प्रेरित करते हैं। उनकी पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा उनके प्रति समाज के विभिन्न वर्गों के सम्मान और जुड़ाव को व्यक्त करने का अवसर बनी।
पिता के विचारों और संस्कारों को आत्मसात कर राजनीति में बढ़ रहे आगे : रीटा चौधरी – मंडावा विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी रीटा चौधरी ने भावुक शब्दों में अपने पिता स्वर्गीय रामनारायण चौधरी को याद किया। उन्होंने कहा कि यह दिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जिलेवासियों के लिए उनके योगदान को स्मरण करने का विशेष अवसर है। चौधरी साहब ने जीवनपर्यंत किसानों, मजलूमों और शोषित वर्ग के अधिकारों तथा झुंझुनूं के चहुंमुखी विकास के लिए संघर्ष किया। रीटा चौधरी ने कहा, “उनका जीवन हमारे लिए एक मार्गदर्शक की तरह है। हम आज भी उनके लोककल्याणकारी विचारों, उच्च आदर्शों और संस्कारों को आत्मसात करते हुए ही राजनीति में आगे बढ़ रहे हैं। उनके विचार और सिद्धांत हमें जनहित में काम करने की प्रेरणा देते हैं।” उन्होंने स्वर्गीय चौधरी के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने और जनसेवा के कार्यों को निरंतर जारी रखने की भावना व्यक्त की। श्रद्धांजलि सभा में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस पदाधिकारियों, अग्रिम संगठनों के सदस्यों, पूर्व जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध नागरिकों ने भाग लिया। सर्वसमाज की भागीदारी के बीच उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय चौधरी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा में
पिलानी विधायक पितराम सिंह काला, पीसीसी सदस्य एवं जिला संगठन महामंत्री सलीम सिगड़ी, पूर्व प्रधान सुशीला सीगड़ा, कांग्रेस ओबीसी विभाग जिलाध्यक्ष संतोष सैनी, सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष चौथमल कुमावत , एससी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अमर सिंह धीरज, सीए रोहित चौधरी, शिवकरण जानू, मंडावा नगरपालिका अध्यक्ष एवं पूर्व जिलाध्यक्ष सज्जन मिश्रा, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा, बिसाऊ नगरपालिका अध्यक्ष पति सलीम सैयद, मलसीसर नगरपालिका वाइस चेयरमैन श्रुति डालमिया, मंडावा नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष एवं जिला प्रवक्ता नरेश सोनी, बिसाऊ नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष मुस्ताक खान, एनएसयूआई के कार्यकारी जिलाध्यक्ष रिजवान खान, पूर्व सरपंच अनिल कालेर, हरफूल सिंह दुलड़, सुरेंद्र सिंह डाबड़ी, हारून भाटी एवं सुमेर सहारण, पूर्व प्रधान घासीराम पूनिया, रामकुमार ढुकिया, राजेंद्र मंडीवाल, जिला परिषद प्रत्याशी डॉ. भगवती वर्मा, पूर्व जिला अल्पसंख्यक अधिकारी मोहम्मद अनीस, पूर्व सरपंच शीशराम भीखनसर, एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश महासचिव अशोक सैनी, पूर्व सरपंच ओमप्रकाश, ओमप्रकाश मोगा एवं मुबारिक हेबत, झुंझुनूं ब्लॉक अध्यक्ष अजमत अली, बालाराम ढुकिया, पूर्व सरपंच रामेश्वर कालियासर, पूर्व पंचायत समिति सदस्य मोहनलाल नेहरा, डीसीसी कोषाध्यक्ष सुरेश महला, मंडावा ब्लॉक अध्यक्ष किरोड़ीमल पायल, अलसीसर ब्लॉक अध्यक्ष यज्ञपाल, सुशील सिंह चौधरी, पूर्व सरपंच सुशील खीचड़ एवं वली मोहम्मद, आजम खान पीटीआई, मोहन ठेकेदार, सुरेश सुंडा, नवाज शरीफ, दिनेश झाझड़िया, पवन वर्मा, संत कुमार, शिशुपाल दुलड़, कैप्टन मोहनलाल, शमशेर खान कांट, मंडावा नगर अध्यक्ष आयुब भाटी, अलसीसर नगर अध्यक्ष ओमप्रकाश, डीसीसी सोशल मीडिया प्रभारी शमशाद खान सीरियासर, विशंभर पूनिया, प्यारेलाल तेतरवाल, परमेश्वर मीना, ख्यालीराम, पूर्व सरपंच परमेश्वर मीणा, नरेश बुडानिया, पूर्व सरपंच महमूद खान, प्रेम प्रकाश बुडानिया, भगत सिंह बुडानिया, हरि सिंह महला, वाहिद मलसीसर, महावीर सिंह सानेल, उम्मेद भाकर एवं पूर्व सरपंच हरी शेखर सहित हजारों लोग उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी भीड़ और विभिन्न सामाजिक वर्गों की भागीदारी ने स्वर्गीय रामनारायण चौधरी के प्रति लोगों के सम्मान को प्रदर्शित किया। उपस्थित लोगों ने उनके संघर्षपूर्ण सार्वजनिक जीवन को याद करते हुए उनके विचारों, सिद्धांतों और जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।











