Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं गुढ़ागौड़जी में खेजड़ी की हरी लकड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

गुढ़ागौड़जी में खेजड़ी की हरी लकड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

बिना नंबर के ट्रैक्टर में ले जा रहा था गीली लकड़ियां , दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने की कार्रवाई , वन विभाग को दी सूचना

गुढ़ागौड़जी।झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
गुढ़ागौड़जी थाना पुलिस ने हरी लकड़ियों के परिवहन के मामले में कार्रवाई करते हुए खेजड़ी के गीले तनों की लकड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। ट्रैक्टर बिना नंबर का था। पुलिस ने चालक से लकड़ियों और वाहन से संबंधित दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर वन विभाग को सूचना दी। पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन तथा नवलगढ़ वृत्ताधिकारी सुगन सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी इन्द्रप्रकाश, पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, 17 अक्टूबर 2026 को उपनिरीक्षक सुभाषचन्द सामोता पुलिस जाप्ते के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिलने पर पुलिस टीम किशोरपुरा होते हुए भैरूजी मंदिर की तरफ रवाना हुई। रास्ते में सामने से लाल रंग का बिना नंबर का मैसी 241 डीआई ट्रैक्टर ट्रॉली सहित आता दिखाई दिया। ट्रॉली में लकड़ियां भरी हुई थीं। पुलिस टीम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को रूकवाकर जांच की तो उसमें खेजड़ी के गीले तनों की लकड़ियां मिलीं। चालक ने पूछताछ में अपना नाम योगेश पुत्र मदनलाल, उम्र 18 वर्ष, निवासी पोंख, थाना गुढ़ागौड़जी बताया। लकड़ियों और वाहन के संबंध में दस्तावेज मांगे जाने पर उसने कोई कागजात नहीं होने की बात कही। इस पर पुलिस ने लकड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर वन विभाग को सूचित किया, ताकि नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा सके।कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी इन्द्रप्रकाश, उपनिरीक्षक सुभाषचन्द सामोता तथा महिला कांस्टेबल सरोज शामिल रहीं।

Advertisement