जिला परिषद के 3 वार्डों के लिए 8 और पंचायत समिति के 17 वार्डों के लिए 42 दावेदारों ने मांगा टिकट
प्रहलादसिंह | पाली
दसूरी । पंचायती राज चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में देसूरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक नारलाई रोड स्थित प्रेम गार्डन में आयोजित हुई। बैठक में जिला परिषद और पंचायत समिति वार्डों के लिए रायशुमारी की गई, जिसमें कुल 50 दावेदारों ने पार्टी टिकट के लिए अपनी दावेदारी पेश की।जानकारी के अनुसार, जिला परिषद के तीन वार्डों के लिए आठ दावेदारों ने टिकट मांगा है। वहीं, पंचायत समिति के 17 वार्डों के लिए 42 दावेदारों ने अपनी दावेदारी जताई। बैठक में चुनाव की तैयारियों, संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर चर्चा की गई।
सर्वे के आधार पर होगा प्रत्याशियों का चयन
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि पार्टी जमीनी स्तर पर सर्वे करवाकर जिताऊ उम्मीदवारों का चयन करेगी। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर दिया।बैठक में जिला उपाध्यक्ष रतन जनवा, ब्लॉक अध्यक्ष राकेश कुमार, फालना ठाकुर अभिमन्यु सिंह, डॉ. दुर्गा सिंह राठौड़, भैरू सिंह राजपुरोहित, मनोहर सिंह, प्रमोद पाल सिंह मेघवाल, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष राकेश कुमार और रेखराज मेवाड़ा सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।बैठक के माध्यम से कांग्रेस ने पंचायती राज चुनाव को लेकर संभावित उम्मीदवारों की राय जानी और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर चर्चा की।











