Advertisement
Home राजस्थान पाली पाटरिया चौराहे पर रास्ता रोककर मारपीट, दो बाइक छीनीं

पाटरिया चौराहे पर रास्ता रोककर मारपीट, दो बाइक छीनीं

पाटरिया चौराहे पर मारपीट और दो बाइक छीनने के मामले में पुलिस जांच

पांच महीने बाद न्यायालय के निर्देश पर नाना थाना पुलिस ने दर्ज किया मामला, चार आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू

बाली।प्रहलाद सिंह चारण
नाना थाना क्षेत्र के पाटरिया चौराहे पर रास्ता रोककर मारपीट करने और दो बाइक छीनने का मामला सामने आया है। घटना के करीब पांच महीने बाद न्यायालय के निर्देश पर नाना थाना पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

परिवादी रेशमाराम पुत्र भुराराम गरासिया निवासी सिंगटा भाटा, कोयलवाव ने न्यायालय में परिवाद पेश कर बताया कि 5 मार्च को वह अपने भतीजे अमराराम के साथ भाणेज की बाइक लेकर पाटरिया गया था। उसका भाई चुन्नीलाल भी अपने जीजा सिंगाराम की बाइक लेकर वहां पहुंचा था। रात करीब साढ़े 9 बजे तीनों दोनों बाइकों से घर लौट रहे थे।

रास्ता रोककर मारपीट करने का आरोप

परिवाद के अनुसार, खारा फली स्थित पाटरिया चौराहे पर उमाराम, बाबुराम, पिनाराम और सुपाराम ने पत्थर हाथ में लेकर उनका रास्ता रोक लिया और बाइक देने को कहा। विरोध करने पर आरोपियों ने सिर फोड़ने और जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण तीनों बाइक से उतर गए। आरोप है कि इसके बाद उनके साथ मारपीट कर दोनों बाइक छीन ली गईं। घटना के बाद तीनों पैदल ही घर पहुंचे।

परिवादी ने बताया कि घटना के संबंध में भीमाणा चौकी और नाना थाने में शिकायत दी गई, लेकिन मामला दर्ज नहीं हुआ। इसके बाद उसने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के निर्देश पर नाना थाना पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement