Advertisement
Home राजस्थान चूरू लायंस क्लब चूरू ने सेवा सप्ताह के छठे दिन लगाया बीपी एवं...

लायंस क्लब चूरू ने सेवा सप्ताह के छठे दिन लगाया बीपी एवं ब्लड शुगर जांच शिविर

चूरू के नेचर पार्क में लायंस क्लब के स्वास्थ्य जांच शिविर में बीपी और ब्लड शुगर की जांच करवाते लोग

नेचर पार्क में जीवनरेखा हॉस्पिटल के सौजन्य से आयोजित शिविर में लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

चूरू। लायंस क्लब चूरू की ओर से सेवा सप्ताह–2026 के अंतर्गत छठे दिन नेचर पार्क, चूरू में बीपी एवं ब्लड शुगर जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन जीवनरेखा हॉस्पिटल, चूरू के सौजन्य से किया गया। इसमें नेचर पार्क में मॉर्निंग वॉक एवं व्यायाम के लिए आने वाले लोगों सहित अन्य नागरिकों ने स्वास्थ्य जांच करवाई।

शिविर में चिकित्सा टीम ने लोगों का ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर जांचा। साथ ही लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच करवाने के लिए जागरूक किया गया। शिविर में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वास्थ्य से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

नियमित स्वास्थ्य जांच जरूरी

सेवा सप्ताह प्रभारी लायन शैलेन्द्र माथुर ने कहा कि बदलती जीवनशैली के कारण बीपी एवं ब्लड शुगर जैसी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाकर इनसे बचाव की दिशा में कदम उठाए जा सकते हैं।उन्होंने कहा कि लायंस क्लब चूरू सेवा सप्ताह के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक स्वास्थ्य एवं जनसेवा से जुड़ी गतिविधियां पहुंचाने का प्रयास कर रहा है।

कार्यक्रम में क्लब सचिव महेन्द्र धानुका, रामचंद्र राजोतिया, संजय कस्वां, सुनील रंजन टकनेत, रूपम माथुर, विनोद शर्मा, ताराचन्द प्रजापत, सुरेंद्र सिंह भाटी, कमल जांगिड़, सर्वेश वर्मा, रघुवीर सिंह गुरावा, अशोक जांगिड़ एवं दीनदयाल सैनी उपस्थित रहे और शिविर की व्यवस्थाओं में सहयोग किया।

लायंस क्लब पदाधिकारियों ने जीवनरेखा हॉस्पिटल की चिकित्सा टीम एवं सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य जांच शिविर आमजन को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।शिविर के माध्यम से क्लब ने नागरिकों को नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

Advertisement