Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं पंचायती राज चुनाव की तैयारियों में जुटा प्रशासन, कलेक्टर ने कसी अफसरों...

पंचायती राज चुनाव की तैयारियों में जुटा प्रशासन, कलेक्टर ने कसी अफसरों की लगाम

The administration is busy preparing for the Panchayati Raj elections, and the Collector has tightened the reins on the officers.

प्रकोष्ठवार जिम्मेदारियां तय , समयबद्ध तैयारी और बेहतर समन्वय के दिए निर्देश

झुंझुनूं।अजीत जांगिड
आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव प्रक्रिया को सुचारू एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर डॉ. अरूण गर्ग की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में चुनाव से जुड़े विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारियों ने भाग लिया। कलेक्टर डॉ. अरूण गर्ग ने बैठक में प्रकोष्ठवार चुनावी तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से अब तक की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने प्रत्येक प्रकोष्ठ की जिम्मेदारियां स्पष्ट करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि चुनाव जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही की गुंजाइश नहीं है। सभी अधिकारी अपने-अपने प्रकोष्ठ से संबंधित कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा करें। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए चुनाव संबंधी सभी व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में चुनाव के लिए आवश्यक संसाधनों, कार्मिकों की उपलब्धता एवं तैनाती तथा अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पहले से पूरी रखना जरूरी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों के प्रति गंभीरता बरतते हुए प्रगति की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न चुनाव प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement