Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं बस स्टैंड पर उतरे अधिकारी – कर्मचारी , झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता...

बस स्टैंड पर उतरे अधिकारी – कर्मचारी , झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

आरबीओ झुंझुनूं-1 एवं झुंझुनूं-2 का विशेष सफाई अभियान , आमजन से सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने की अपील

झुंझुनूं।अजीत जांगिड
स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा रखने के उद्देश्य से क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय ( आरबीओ ) झुंझुनूं-1 एवं झुंझुनूं-2 की ओर से झुंझुनूं बस स्टैंड पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया ।अभियान के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बस स्टैंड परिसर में सफाई कर आमजन को स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान का नेतृत्व क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप कुमार पारीक ने किया। इस दौरान वरिष्ठ प्रबंधक सौरभ सिंह शेखावत, संदीप कुमार सहित दोनों क्षेत्रीय कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

सभी ने अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए बस स्टैंड परिसर की साफ-सफाई की। अभियान के दौरान यात्रियों एवं आमजन को सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी नहीं फैलाने, कचरा निर्धारित स्थान पर डालने तथा अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। अधिकारियों-कर्मचारियों ने ‘स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत’ के संकल्प के साथ लोगों से स्वच्छता को अपनी दैनिक जिम्मेदारी बनाने की अपील की।

क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप कुमार पारीक ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक दिन या अभियान तक सीमित रहने वाला कार्य नहीं है, बल्कि यह सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने कहा कि आमजन के सहयोग से ही शहर और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाया जा सकता है।

Advertisement