Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं ‘सभापति बाद में , पहले वार्ड 41 का बेटा-भाई हूं, वार्डवासियों का...

‘सभापति बाद में , पहले वार्ड 41 का बेटा-भाई हूं, वार्डवासियों का एहसानमंद रहूंगा’— अगवान

झुंझुनूं में सभापति अब्दुल्ला गुलाम नबी अगवान और उपसभापति वीरेंद्र डारा का जांगिड़ निवास पर स्वागत एवं अभिनंदन

जांगिड़ निवास पर सभापति अब्दुल्ला गुलाम नबी अगवान व उपसभापति वीरेंद्र डारा का जोरदार अभिनंदन, बोले—कुछ ही दिनों में शहर की व्यवस्थाओं में दिखेगा बदलाव

झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति अब्दुल्ला गुलाम नबी अगवान एवं उपसभापति वीरेंद्र डारा का जांगिड़ निवास पर जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। सरोज देवी एवं लायन रमेश एवं राकेश बन्दुकिया के सौजन्य से आयोजित सम्मान समारोह में परिवारजनों, लायंस क्लब के सदस्यों, जांगिड़ समाज, वार्ड संख्या 41 के निवासियों सहित सर्वसमाज के लोगों ने दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अभिनंदन किया। सम्मान समारोह में सभापति अब्दुल्ला गुलाम नबी अगवान ने कहा कि शहर की बिगड़ी हुई व्यवस्थाओं को सुधारकर उन्हें सुचारू करना उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा। उनका प्रयास झुंझुनूं को सुंदर, स्वच्छ और व्यवस्थित शहर बनाने का रहेगा। उन्होंने कहा कि शहर के विकास के लिए नई सौगातें लाने के भी प्रयास किए जाएंगे।

‘वार्ड 41 ने मुझे सभापति की राह पर आगे बढ़ाया’

अगवान ने कहा, “सभापति बाद में हूं, पहले वार्ड 41 के वार्डवासियों का बेटा-भाई हूं।” उन्होंने कहा कि वार्ड 41 के लोगों ने उन्हें भारी मतों से जिताकर सभापति की राह पर आगे बढ़ाया है। इसके लिए वे वार्डवासियों के शुक्रगुजार और एहसानमंद रहेंगे।उन्होंने कहा कि सभापति की कुर्सी उनके लिए महज पद नहीं, बल्कि झुंझुनूं की जनता की अमानत है। जनता ने जिस भरोसे के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, उस भरोसे पर खरा उतरना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। अगवान ने कहा, “हर वार्ड मेरा वार्ड है, हर समाज मेरा समाज है और हर नागरिक मेरा अपना है।” उन्होंने कहा कि शहर में सफाई, रोशनी, सड़क और नालियों जैसी मूलभूत समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी। आमजन की समस्याएं सुनकर नगर परिषद स्तर पर उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।

‘कुछ ही दिनों में शहर में बदलाव नजर आएगा’

उपसभापति वीरेंद्र डारा ने वार्डवासियों एवं सर्वसमाज के लोगों को भरोसा दिलाया कि अगले कुछ दिनों में ही शहर की सफाई और व्यवस्थाओं में धरातल पर बदलाव नजर आने लगेगा। उन्होंने कहा कि शहर की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर चिह्नित कर व्यवस्थाओं में सुधार की दिशा में काम किया जाएगा। डारा ने कहा कि नगर परिषद का प्रयास शहरवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और शहर की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित करने का रहेगा।

सर्वसमाज के लोगों ने किया अभिनंदन

समारोह में आयोजक लायन रमेश जांगिड़, चिरंजीलाल जांगिड़, राकेश जांगिड़, ओम प्रकाश जांगिड़, नवल किशोर जांगिड़, दिनेश जांगिड़, हरीकिशन जांगिड़, रवी जांगिड़, जयप्रकाश जांगिड़ , किशोरी लाल जांगिड़ , कृष्ण जांगिड़ , किशन जांगिड़ , देवकीनंदन तुलस्यान , नरेंद्र व्यास, बबीता कुमावत, रघुनाथ पोद्दार , कृष्ण कुमार गुप्ता , भागीरथ जांगिड़ , बूंदू खां मोयल, हाजी गुलाब नबी, रफीक ठेकेदार, साजिद अगवान, सतार अली एवं कैलाश जांगिड़ सहित जांगिड़ समाज के लोग, वार्ड संख्या 41 के निवासी, लायंस क्लब के साथी एवं सर्वसमाज के गणमान्यजन मौजूद रहे। इस दौरान उपस्थित लोगों ने सभापति अब्दुल्ला गुलाम नबी अगवान एवं उपसभापति वीरेंद्र डारा का स्वागत-अभिनंदन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा शहर के विकास और बेहतर नागरिक सुविधाओं की उम्मीद जताई।

Advertisement