Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं झुंझुनूं पंचायत चुनाव 2026: 14 प्रधान, 248 वार्ड और 41 जिला परिषद...

झुंझुनूं पंचायत चुनाव 2026: 14 प्रधान, 248 वार्ड और 41 जिला परिषद सीटों का आरक्षण तय

झुंझुनूं पंचायत चुनाव 2026 की आरक्षण लॉटरी प्रक्रिया के दौरान अधिकारी

झुंझुनूं की 14 पंचायत समितियों के 248 वार्ड और जिला परिषद के 41 क्षेत्रों का आरक्षण तय , पांच प्रधान पद सामान्य महिला , पांच सामान्य , दो ओबीसी और दो एससी वर्ग के लिए आरक्षित

झुंझुनूं।अजीत जांगिड़
नगरीय निकाय चुनाव में बने सियासी समीकरणों के बाद अब झुंझुनूं जिले की राजनीति का रूख गांवों की ओर हो गया है। पंचायत राज संस्थाओं के आम चुनाव -2026 के लिए बुधवार को हुई आरक्षण लॉटरी ने ग्रामीण सत्ता के चुनावी मैदान की तस्वीर साफ कर दी। जिले की 14 पंचायत समितियों के प्रधान पद , 248 पंचायत समिति सदस्य निर्वाचन क्षेत्रों और जिला परिषद के 41 निर्वाचन क्षेत्रों का वर्गवार आरक्षण तय हो गया।

आरक्षण सामने आते ही कई संभावित दावेदारों के चुनावी गणित बदले हैं, जबकि आरक्षित सीटों पर नए राजनीतिक चेहरों के लिए रास्ता खुल गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. अरूण गर्ग के अनुसार ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के निर्देशों के तहत निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार 23 सितम्बर को आरक्षण लॉटरी पूरी की गई। अब 24 सितम्बर को ग्राम पंचायत स्तर पर सरपंच और वार्ड पंच पदों के आरक्षण की प्रक्रिया होगी।

प्रधान पदों का आरक्षण भी साफ, बदले कई दावेदारों के समीकरण

14 पंचायत समितियों के प्रधान पदों की आरक्षण तस्वीर में सिंघाना को एससी महिला, खेतड़ी को एससी सामान्य, मंडावा को ओबीसी सामान्य और गुढ़ागौड़जी को ओबीसी महिला के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं पिलानी, बबाई, नवलगढ़, चिड़ावा और गोठड़ा प्रधान पद सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित हुए हैं। इसी प्रकार झुंझुनूं, उदयपुरवाटी, अलसीसर, सूरजगढ़ और बुहाना पंचायत समितियों के प्रधान पद सामान्य वर्ग के लिए रखे गए हैं। इससे इन पंचायत समितियों में पहले से तैयारी कर रहे संभावित दावेदारों के साथ-साथ राजनीतिक दलों के भीतर भी टिकट को लेकर नए समीकरण बनने की जमीन तैयार हो गई है।

प्रधान पदों का पूरा सियासी गणित 

पंचायत समिति – प्रधान पद का आरक्षण –
सिंघाना एससी महिला ,
खेतड़ी एससी सामान्य ,
मंडावा ओबीसी सामान्य ,
गुढ़ागौड़जी ओबीसी महिला ,
पिलानी सामान्य महिला ,
बबाई सामान्य महिला ,
नवलगढ़ सामान्य महिला ,
चिड़ावा सामान्य महिला ,
गोठड़ा सामान्य महिला ,
झुंझुनूं सामान्य ,
उदयपुरवाटी सामान्य ,
अलसीसर सामान्य ,
सूरजगढ़ सामान्य ,
बुहाना सामान्य है ।

248 पंचायत समिति वार्डों में भी बदला चुनावी गणित

जिले की 14 पंचायत समितियों के 248 निर्वाचन क्षेत्रों में आरक्षण तय होने के बाद अब यह स्पष्ट हो गया है कि किस क्षेत्र से किस वर्ग का उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतर सकेगा। महिला, एससी, एसटी और ओबीसी आरक्षण ने कई सीटों पर पुराने दावेदारों के समीकरण बदल दिए हैं। अलसीसर की 19 सीटों में अनारक्षित महिला वर्ग को 1, 5, 7, 8, 12, 15 , अनारक्षित को 3, 4, 6, 10, 17, 19 , ओबीसी को 2, 9 , ओबीसी महिला को 11 , एससी को 13, 14 तथा एससी महिला को 16, 18 मिला है। मंडावा की 15 सीटों में ओबीसी महिला—1 , अनारक्षित महिला—2, 6, 7, 8, 13 , अनारक्षित—3, 4, 12, 15 , एससी—5, 9 , ओबीसी—10, 14 तथा एससी महिला —11 है। गोठड़ा की 17 सीटों में अनारक्षित महिला—1, 2, 7, 12, 15, 16 , अनारक्षित—3, 4, 6, 13, 14 , एससी—5 , ओबीसी महिला—8 , ओबीसी—9, 17 , एसटी—10 और एससी महिला—11 है।गुढ़ागौड़जी की 23 सीटों में एसटी—1 , अनारक्षित महिला—2, 4, 14, 15, 16, 18, 19 , अनारक्षित— 3, 7, 9, 12, 13, 17, 20 , ओबीसी महिला—5, 10 , एससी—6, 11 , ओबीसी— 8, 22 तथा एससी महिला—21, 23 है। उदयपुरवाटी की 17 सीटों में अनारक्षित महिला—1, 2, 3, 6, 11, 17 , अनारक्षित—4, 8, 10, 13, 16; एसटी—5 , ओबीसी—7, 14 , ओबीसी महिला—9 , एससी महिला—12 तथा एससी—15 है। सिंघाना की 15 सीटों में एससी महिला—1 , एससी—2, 3 , ओबीसी—4, 8 , अनारक्षित महिला—5, 6, 9, 12, 14 , अनारक्षित—7, 10, 13, 15 तथा ओबीसी महिला—11 है। बुहाना की 17 सीटों में अनारक्षित महिला—1, 3, 9, 10, 13, 17 , अनारक्षित—2, 6, 7, 12, 14 , एससी—4, 11 , ओबीसी—5, 16 , एससी महिला—8 और ओबीसी महिला—15 है। खेतड़ी की 21 सीटों में ओबीसी—1, 13 , अनारक्षित—2, 3, 6, 8, 12, 17, 20 , एससी—4, 5 , अनारक्षित महिला—7, 9, 10, 14, 15, 16, 18, 19 , एससी महिला—11 और ओबीसी महिला—21 है। बबाई की 17 सीटों में अनारक्षित महिला—1, 7, 10, 12, 15, 16 , अनारक्षित—2, 3, 6, 14, 17 , ओबीसी महिला—4 ,ओबीसी—5, 8 , एससी—9 , एससी महिला—11 तथा एसटी—13 है। झुंझुनूं की 19 सीटों में अनारक्षित महिला—1, 3, 6, 10, 17, 19 , अनारक्षित—2, 11, 12, 13, 14 , एससी—4, 5 , एससी महिला—7, 16 , ओबीसी महिला—8 , एसटी—9 तथा ओबीसी—15, 18 है। चिड़ावा की 19 सीटों में अनारक्षित—1, 2, 4, 8, 10, 12 , ओबीसी—3, 17 , अनारक्षित महिला— 5, 6, 7, 9, 15, 19 , एससी—11, 16 , ओबीसी महिला—13 तथा एससी महिला—14, 18 है। सूरजगढ़ की 15 सीटों में अनारक्षित महिला—1, 8, 11, 14 ,ओबीसी महिला—2 , एससी— 3, 9 , अनारक्षित— 4, 5, 7, 13 , ओबीसी—6, 12 तथा एससी महिला—10, 15 है। नवलगढ़ की 17 सीटों में एससी महिला—1 , एससी—2, 9 ,अनारक्षित महिला—3, 5, 6, 10, 12, 15 , ओबीसी महिला—4 , ओबीसी—7, 17 तथा अनारक्षित—8, 11, 13, 14, 16 है।पिलानी की 17 सीटों में अनारक्षित—1, 6, 9, 14, 17 , अनारक्षित महिला—2, 7, 8, 11, 15 , एससी महिला—3, 5 , ओबीसी महिला—4 , एससी—10, 16 तथा ओबीसी—12, 13 है।

जिला परिषद के 41 वार्डों में भी आरक्षण का नया समीकरण

जिला परिषद के 41 निर्वाचन क्षेत्रों का आरक्षण भी निर्धारित हो गया है। अनारक्षित महिला वर्ग के लिए वार्ड 1, 3, 4, 6, 8, 11, 12, 14, 20, 22, 23, 39 और 40 निर्धारित किए गए हैं। अनारक्षित वर्ग में 5, 9, 15, 17, 19, 21, 24, 25, 30, 32, 33 और 41 शामिल हैं। ओबीसी के लिए 18, 26, 29 और 31, जबकि ओबीसी महिला के लिए 10, 16, 27 और 35 आरक्षित हैं। एससी के लिए 7, 28, 34 और 38, एससी महिला के लिए 2, 36 और 37, जबकि एसटी के लिए 13 निर्धारित किया गया है।

अब गांवों में चौपाल से दलों के दफ्तर तक चलेगा टिकट का मंथन

आरक्षण की लॉटरी के बाद अब पंचायत चुनाव की असली सियासी कवायद शुरू होगी। जिस सीट पर दावेदारी कर रहे नेता और उनके समर्थक महीनों से समीकरण बना रहे थे, आरक्षण बदलने से उन्हें अब नए क्षेत्र और नए सामाजिक समीकरण तलाशने पड़ सकते हैं। वहीं आरक्षित सीटों पर राजनीतिक दलों के सामने नए चेहरों को तलाशने की चुनौती होगी। नगरीय निकाय चुनाव के बाद पंचायत चुनाव झुंझुनूं की स्थानीय राजनीति का अगला बड़ा मैदान बन गए हैं। जिला परिषद, प्रधान और पंचायत समिति सदस्य पदों का यह चुनाव गांवों में राजनीतिक प्रभाव, संगठनात्मक पकड़ और स्थानीय नेतृत्व की परीक्षा का भी महत्वपूर्ण अवसर होगा। आरक्षण की तस्वीर साफ होने के साथ ही अब दावेदारों की दौड़, समर्थकों की लामबंदी और टिकट के लिए राजनीतिक जोड़-तोड़ का दौर तेज होने के आसार हैं। 24 सितम्बर को सरपंच और वार्ड पंचों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ग्रामीण चुनाव का पूरा खाका और स्पष्ट हो जाएगा।

Advertisement