Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं केड में लगा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 124 मरीजों की जांच की...

केड में लगा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 124 मरीजों की जांच की गई , 27 मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किए

केड में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में मरीजों की आंखों की जांच करते विशेषज्ञ चिकित्सक

लायंस क्लब की पहल पर शंकरा आई हॉस्पिटल के विशेषज्ञों ने की जांच; जरूरतमंदों को दवाइयां व चश्मे भी वितरित किए

झुंझुनू।अजीत जांगिड़
सामाजिक सरोकारों की अपनी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए लायंस क्लब झुंझुनूं के तत्वावधान में रविवार को केडिया गेस्ट हाउस, केड में एक दिवसीय निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 124 नेत्र रोगियों की गहन जांच की गई, जिसमें 27 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया।

चिन्हित मरीजों का शंकरा आई हॉस्पिटल, जयपुर में निःशुल्क ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण कराया जाएगा। शिविर का आयोजन क्लब की विशेष भामाशाह योजना की श्रृंखला के तहत दुबई निवासी सीए आशीष तुलस्यान एवं मुंबई निवासी अमित तुलस्यान, सुपुत्र शैलेन्द्र कुमार तुलस्यान, तथा जिला अंधता निवारण समिति, जयपुर के आर्थिक सहयोग से किया गया। सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक चले शिविर में शंकरा आई हॉस्पिटल, जयपुर के विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की आंखों की जांच की।

शिविर में नेत्र परीक्षण के दौरान 27 मरीजों में मोतियाबिंद पाया गया। इन मरीजों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित करते हुए आगामी प्रक्रिया के तहत शंकरा आई हॉस्पिटल, जयपुर ले जाया जाएगा। वहां इनका मोतियाबिंद ऑपरेशन और लेंस प्रत्यारोपण पूर्णतः निःशुल्क किया जाएगा। वहीं, जांच के बाद जरूरतमंद मरीजों को लायंस क्लब की ओर से निःशुल्क दवाइयां एवं चश्मे भी वितरित किए गए। शिविर के सफल संचालन और सेवाओं के लिए रामानंद पाठक एवं सवाई सिंह शेखावत सहित शंकरा आई हॉस्पिटल से पहुंची संपूर्ण मेडिकल टीम का सम्मान किया गया।

अतिथियों एवं चिकित्सा टीम के सदस्यों को दुपट्टा ओढ़ाकर तथा राधा-कृष्ण का सिल्वर मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। शिविर का संचालन एवं मार्गदर्शन अध्यक्ष एमजेएफ लॉयन डॉ. डीएन तुलस्यान, सचिव एमजेएफ लॉयन रघुनाथ प्रसाद पोद्दार, कोषाध्यक्ष लॉयन भागीरथ प्रसाद जांगिड़ तथा संयोजक लॉयन सुरेंद्र केडिया, लॉयन अशोक कुमार केडिया एवं लॉयन सीए पवन केडिया के नेतृत्व में हुआ।

इस अवसर पर अध्यक्षीय सलाहकार एमजेएफ लायन नरेंद्र व्यास, प्रथम उपाध्यक्ष शिवकुमार जांगिड़, द्वितीय उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण गुप्ता, महिपाल सिंह, सुभाष प्रजापत, जुगल किशोर पाटोदिया एवं एमजेएफ लायन योगेश खंडेलिया सहित क्लब के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। सभी ने शिविर की व्यवस्थाओं में सहयोग करते हुए मरीजों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में अपनी सेवाएं दीं। निःशुल्क नेत्र जांच, दवाइयों का वितरण और 27 मरीजों के निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन की पहल से शिविर जरूरतमंद लोगों के लिए उपयोगी साबित हुआ।

Advertisement