Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं कालोटा में कर्नल बैंसला की प्रतिमा का अनावरण, शिक्षा-स्वास्थ्य पर जोर

कालोटा में कर्नल बैंसला की प्रतिमा का अनावरण, शिक्षा-स्वास्थ्य पर जोर

कालोटा में कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की प्रतिमा का अनावरण समारोह

सुनीता बैंसला का आह्वान—शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक मजबूती को दें प्राथमिकता, नई पीढ़ी के भविष्य पर करें विशेष ध्यान

खेतड़ी। झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
खेतड़ी उपखंड के कालोटा गांव में गुर्जर समाज के समाज सुधारक कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की प्रतिमा का अनावरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि सुनीता बैंसला रहीं, जबकि अध्यक्षता रामनिवास ने की। प्रतिमा के अनावरण के साथ ही उपस्थित लोगों ने कर्नल बैंसला के समाज सुधार और सामाजिक जागरूकता के लिए किए गए कार्यों को याद किया। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला ने गुर्जर समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करने और समाज को संगठित होकर आगे बढ़ने की दिशा दिखाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने युवाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक विकास के क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि सुनीता बैंसला ने कहा कि कर्नल बैंसला के विचारों को केवल प्रतिमा तक सीमित रखने के बजाय उन्हें अपने जीवन में उतारने की जरूरत है।

समाज को अच्छी शिक्षा, अच्छा स्वास्थ्य, पढ़ी-लिखी मां और कर्जमुक्त समाज के सिद्धांतों को प्राथमिकता देते हुए आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने के साथ युवाओं को रोजगार और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना भी जरूरी है। किसी भी समाज की तरक्की उसकी नई पीढ़ी की शिक्षा और संस्कारों पर निर्भर करती है। ऐसे में समाज के लोगों को आपसी एकजुटता बनाए रखते हुए बेटियों की शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और आर्थिक मजबूती पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

प्रतिमा अनावरण के दौरान उपस्थित लोगों ने कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के जीवन एवं समाज के लिए किए गए कार्यों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि उनके विचारों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान लोगों ने समाज को शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।समारोह में अशोक कुमार, चिरंजीलाल, उम्मेदसिंह बुरका, बहादुर सिंह, शीशराम पहलवान, शेर सिंह, मंगेज सिंह फागणा, राजवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, अनिल कुमार, सहीराम सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Advertisement