वार्ड 8 में विवाद के बाद बढ़ा तनाव, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को अलग किया; मतदान प्रक्रिया रही जारी
पाली।प्रहलाद सिंह चारण
फालना-खुडाला नगरपालिका चुनाव में मतदान के दौरान वार्ड संख्या 8 में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया। किसी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते बढ़ गया और दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। इससे मतदान केंद्र के आसपास कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई।मामले की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं को अलग कराया और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस की तत्परता के चलते विवाद ज्यादा नहीं बढ़ा।हंगामे के बाद पुलिस ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी। स्थिति नियंत्रण में आने के बाद मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी रही।फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। विवाद की वास्तविक वजह और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।















