Advertisement
Home राजस्थान हनुमानगढ जन्माष्टमी प्रतियोगिताओं में संस्कार के विद्यार्थियों का जलवा

जन्माष्टमी प्रतियोगिताओं में संस्कार के विद्यार्थियों का जलवा

ड्राइंग में तीन प्रथम स्थान, फैंसी ड्रेस में भी बाजी मारी; गीता श्लोक प्रतियोगिता में भी हासिल किया पुरस्कार

हनुमानगढ़। हिमांशु मिड्ढा
कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर ISKCON Temple, Hanumangarh Junction की ओर से आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में Sanskar International Academy, Hanumangarh Junction के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यार्थियों ने ड्राइंग, भगवद्गीता श्लोक एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

ड्राइंग प्रतियोगिता में तीन प्रथम स्थान विद्यालय के नाम रहे। कक्षा 10-B की इश्मीत, कक्षा 5-B के अनमोल तथा कक्षा 7-B की स्वाति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 8-A के जयंत ने तृतीय स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इसके अलावा कक्षा 1-A के हेयांश तथा कक्षा 1-B की हिताक्षी को भी उत्कृष्ट सहभागिता एवं प्रदर्शन के लिए प्रमाण-पत्र एवं पदक से सम्मानित किया गया।

भगवद्गीता श्लोक प्रतियोगिता में कक्षा 4 की प्राक्षी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 6 के रित्वान को उत्कृष्ट सहभागिता के लिए प्रमाण-पत्र एवं पदक प्रदान किया गया।
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में कक्षा 7-B की दुवांशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कक्षा 1-A की केवंशी को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रमाण-पत्र एवं पदक से सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य श्री एल. बी. सुब्बा ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास तथा भारतीय संस्कृति एवं आध्यात्मिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करती हैं।विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं मार्गदर्शक शिक्षकों को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं।

Advertisement